गांगुली के बलिदान के चलते मैं टीम इंडिया का ओपनर बन सका: सहवाग
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दुनिया के सबसे आक्रमक बल्लेबाजों में शुमार होने वाले, शानदार कट शॉट के लिए विरोधी टीमों को भी तालियां बजाने के लिए विवश करने वाले और करीब 15 साल तक पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस को इंटरटेन करने वाले धाकड़ प्लेयर विरेंद्र सहवाग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल को अलविद कह दिया। संयास के बाद सहवाग ने अपने एक बयान में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की जमकर तारीफ की।
सहवाग ने कहा कि ''मैं गांगुली के त्याग को कभी नहीं भूल पाऊंगा। टेस्ट में क्रिकेट में मुझे जगह देने में उनका अहम रोल रहा है। मैंने टेस्ट क्रिकेट में जो तीहरा शतक जमाया है उसका श्रेय सौरव को जाता है। सहवाग ने कहा कि सौरभ गांगुली ने मुझपर भरोसा किया और अपना स्थान (ओपनिंग) मुझे दिया। सहवाग ने कहा कि सौरभ ने मुझे उस समय अपनी जगह दी जब वो खुद एक सफल ओपनर के रूप में गिने जाते थे।
सहवाग ने कहा कि 'मैं इतने साल में क्रिकेट से जुड़ी सलाह देने वालों को धन्यवाद देना चाहता हूं और माफी मांगता हूं कि उनमें से अधिकांश पर मैनें अमल नहीं किया। मैनें अपने तरीके से खेला।' सहवाग ने कहा कि अब वह झज्जर में अपने स्कूल में अधिक समय बितायेंगे। उन्होंने कहा ,'मैं झज्जर स्थित सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में सभी को बताना चाहता हूं कि अब मैं वहां अधिक आया जाया करुंगा'।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications