Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बीवी संग ससुराल पहुंचे जमाई राजा रैना ने गांव में जमाया रंग, देखें वीडियो

बागपत। टीम इंडिया के खूबसूरत क्रिकेटरों में से एक सुरेश रैना इन दिनों अपने ससुराल का मजा उठा रहे हैं, जी हां रैना मंगलवार को नये-नवेले जमाई बनकर अपनी धर्मपत्नी प्रियंका चौधरी के साथ शादी के बाद पहली बार उनके पैतृक निवास बागपत के गांव बामानुली में पहुंचे थे जहां उनका धूम-धाम से स्वागत हुआ।

बेहद ही संजिदे अंदाज में रैना गांव के लोगों से मिले और हाथ मिलाया। रैना से मिलकर गांववासी काफी खुश हुए, उन्होंने मीडिया से कहा कि हमें एक पल के लिए लगा ही नहीं कि हम किसी स्टार क्रिकेटर से मिल रहे हैं। रैना और प्रियंका बिल्कुल देसी अंदाज में बागपत पहुंचे थे, रैना को लाल रंग के कुंर्ते और नीली जींस में देखकर सबको लगा कि उनका कोई अपना उनके एरिया में आया है।

रैना ने अपनी पत्नी प्रियंका के घरवालों के साथ पहले मंदिर में पूजा की और उसके बाद उन्होंने गांववालों के साथ क्रिकेट भी खेला। इस दौरान रैना ने मीडिया को भी पर्याप्त समय दिया। लंबे अरसे के बाद रैना किसी जगह कैमरे के सामने खुलकर बोलते और हंसते दिखायी दिये।

सुरेश रैना ने बच्चों को ऑटोग्राफ भी दिया और उन्हें क्रिकेट के टिप्स भी बताये। अपने पति के प्रति लोगों की दिवानगी देखकर प्रियंका ने कहा कि उन्हें अपने पति पर गर्व है आखिर कौन नहीं चाहता कि लोग उसके पति का आदर करें, मैं खुश हूं कि मेरी जोड़ी रब ने रैना संग बना दी।

इस वीडियो पर क्लिक कीजिये और देखिये रैना ने किस तरह से अपने खुशमिजाज अंदाज से लोगों का मन मोहा

<center><iframe width="100%" height="532" src="https://www.youtube.com/embed/iHNFCQa4m-0" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+