इंडियन फैंस से परेशान कप्तान क्लार्क, मांगा आस्ट्रेलिया से समर्थन

सिडनी। गुरूवार को विश्वकप का कड़ा मुकाबला होने वाला है इस दिन भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जायेगा। इस मैच को लेकर दोनों देशों के लोग काफी उत्साहित हैं, इसमें किसी को शक नहीं कि जिस तरह से विश्वकप में टीम इंडिया ने प्रदर्शन किया है उसे देखकर भारत के लोगों का जोश दूना हो गया है इसलिए शायद इस मैच के 70 प्रतिशत टिकट हिंदुस्तानियों ने खरीद लिए हैं जिसके कारण आस्ट्रेलिया के कैप्टन माइकल क्लार्क चितिंत हो गये हैं।

और इसी कारण उन्होंने ट्विट करके आस्ट्रेलिया के लोगों से समर्थन मांगा है।कप्तान माइकल क्लार्क ने ट्वीट कर कहा, मैं सभी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रेमियों से गुरुवार को एससीजी को पीले रंग में रंग देने की अपील करता हूं। हमें आपके समर्थन की जरूरत है।

वैसे आयोजकों का कहना है कि क्लार्क की यह अपील अब काम नहीं आने वाली है क्योंकि टिकट बिक चुके हैं। इसमें किसी को संदेह नहीं है कि समर्थकों की हौसला अफजाई किसी भी मैच के रिजल्ट को बदल सकती है ऐसे में क्लार्क की चिंता बेमानी नहीं हैं। देखते हैं कि इंडियन फैंस के उत्साह, जोश और समर्थन की मौजूदगी में टीम इंडिया मैदान पर क्या कमाल करती है?

गौरतलब है कि भारत और आस्ट्रेलिया 26 मार्च को एससीजी में विश्व कप-2015 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलेंगे।

Story first published: Tuesday, March 24, 2015, 8:26 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+