जानिए भारतीय महिला क्रिकेट की तेंदुलकर कही जाने वाली मिताली राज के बारे में खास बातें
बेंगलुरू। आज चारों ओर केवल भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज के बारे में बातें हो रही हैं, सोशल मीडिया पर जमकर लोग उनके कसीदे पढ़ रहे हैं। मिताली राज की कप्तानी और खेल को देखते हुए ही उन्हें न्यूजीलैंड के साथ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। दोनों टीमों के बीच अभी एकदिवसीय सीरीज जारी है। दोनों 2-2 की बराबरी पर हैं। अंतिम एकदिवसीय मैच बुधवार को खेला जाएगा।
आईये जानते हैं मिताली राज के बारे में कुछ खास बातें..
- राजस्थान में जन्मी मिताली राज टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली महिला है।
- क्रिकेट के अलावा उन्हें नृत्य का भी शौक है, उन्होंने बकायदा 'भरतनाट्यम' नृत्य में भी ट्रेंनिग प्राप्त की है और अनेक स्टेज कार्यक्रम दिए हैं।
- वैसे मिताली मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली हैं, उन्होंने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 1999 में पहली बार भाग लिया।
- यह मैच मिल्टन कीनेस, आयरलैंड में हुआ था जिसमें मिताली ने नाबाद 114 रन बनाए।
- मिताली राज दायें हाथ की बल्लेबाज हैं और उन्होंने 2001-2002 में लखनऊ में इंग्लैंड के विरुद्ध प्रथम टैस्ट मैच खेला।
- अपने पहले इंटरनेशनल मैच में मिताली ने जीरो रन बनाये थे।
- लेकिन इसके बाद मिताली ने अपनी मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में आज तक का सर्वाधिक स्कोर 214 रन बना कर कीर्तिमान स्थापित किया।
- यह इतिहास उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2002 में बनाया।
- मिताली ने 'महिला विश्व कप 2005' में भारतीय महिला टीम की कप्तानी की।
- मिताली साल 2010, 2011 एवं 2012 में ICC की रैकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया है।
- भारतीय महिला क्रिकेट की सचिन तेंदुलकर मानी जाने वाली कप्तान मिताली राज एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5000 रन बनाने वाली दुनिया की दूसरी खिलाड़ी बन गई है।
- मिताली राज ने अब 157 मैचों में 48.82 के औसत से 5029 रन बना चुकीं हैं जिसमें पांच शतक और 37 अर्धशतक शामिल है।
बर्थडे ब्वॉय धोनी और नंबर 7... गजब का यराना है भाई
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
