क्‍यों विराट की इनिंग्‍स पर जवाब देते समय वसीम अकरम उठकर चले गए

मुंबई। चंडीगढ़ के मोहाली में रविवार को टी20 वर्ल्‍ड कप के अहम मैच में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने जिस तरह की पारी खेली, उसकी तारीफ हर जगह हो रही है। अकरम इसी इनिंग्‍स पर मुंबई में एक भारतीय न्‍यूज चैनल पर विराट की तारीफ कर रहे थे कि कुछ एेसा हो गया जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी।



अचानक उन्‍हें अपनी बात को बीच में ही छोड़ना पड़ा और कुछ लोगों ने उन्‍हें उठने को बोला। अकरम भी उठकर चले गए। अकरम लाइव शो में थे जिस समय यह घटना हुई।

शो के एंकर भी इस बात से हैरान थे कि अचानक अकरम को बीच में ही शो छोड़ने को कहा गया। बाद में इस एंकर की ओर से ट्वीट कर बताया गया कि कुछ लोगों ने उस जगह पर कैमरा के होने का विरोध किया था। एंकर के मुताबिक अकरम ठीक हैं और परेशान होने की जरूरत नहीं है।

कुछ ही देर बाद अकरम की ओर से ट्वीट किया गया और उन्‍होंने ट्वीट में लिखा कि उनकी दुआएं लाहौर के साथ हैं जहां पर एक आतंकी हमला हुआ है। अकरम ने ट्वीट में लिखा कि इस आतंकी हमले की वजह से वह अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर रहे हैं।


Story first published: Monday, March 28, 2016, 13:38 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+