WCT20: गेल की रेल को रोकेगा भज्जी का दूसरा?
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच में 31 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल खेला जायेगा। इस अहम मुकाबले से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए क्रिकेट के महारथियों ने काफी अहम बयान दिये हैं जिसमें भारत के विस्फोटक पूर्व बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग भी शामिल हैं।
बोले टर्बिनेटर..विराट कोहली बन सकते हैं दूसरे सचिन तेंदुलकर
आज तक न्यूज चैनल के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सहवाग ने कहा कि मेरी नजर में धोनी को सेमीफाइनल में भज्जी को खिलाना चाहिए। हालांकि अब तक के चारों मैचों में आर अश्विन ने बढ़िया गेंदबाजी की है लेकिन मेरी नजर में वानखेड़े में धोनी को तीन स्पिनर खिलाने चाहिए और मुझे लगता है कि भज्जी का 'दूसरा' ही वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल को रोक सकता है।
मालूम हो कि हरभजन सिंह टी20 विश्वकप टीम का हिस्सा तो हैं लेकिन अभी तक उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। हरभजन सिंह के बेस्ट रिकार्डों में से एक है कि उन्होंने कैरिबयाई टीम के खिलाफ 64 रन देकर पांच विकेट लिये हैं इसी कारण वीरू पा ने भज्जी को सेमीफाइनल में मौका देने की बात कही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
