बेंगलुरू| बांग्लादेश के साथ टी20 मैच जीतने में कप्तान धोनी की कप्तानी का बहुत बड़ा हाथ है, इस रोमांचक जीत के हीरो वो ही है। इस जीत के साथ कप्तान धोनी ने बुधवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक और रिकार्ड बनाया और वो रिकार्ड था 1000 रनों का।
बांग्लादेश से टीम इंडिया जीती लेकिन भड़क गये अमिताभ-धोनी
जी हां..क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट में अब कप्तान धोनी के 1000 रन हो गये हैं। ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय हैं। गौरतलब है कि मिस्टर कूल के नाम से मशहूर धोनी ने अब तक टी-20 के 66 मैचों में 1008 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत योग 48 नाबाद है।
टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए सबसे अधिक रन विराट कोहली के
आपको बता दें कि टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए सबसे अधिक रन विराट कोहली ने बनाए हैं। कोहली ने 41 मैचों में 52.50 के औसत से अब तक कुल 1470 रन बनाए हैं। 90 उनका व्यक्तिगत श्रेष्ठ योग है। उसके बाद दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 58 मैचों में 1237 बनाये हैं। तीसरे नंबर पर सुरेश रैना हैं जिन्होंने 60 मैचों में 1193 बनाये हैं और पांचवा नंबर युवराज सिंह का है जिन्होंने 54 मैचों में 1113 रन बनाए हैं।