नई दिल्ली। पर्दे पर कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कहा कि वाकई में महेन्द्र सिंह धोनी बनना बेहद मुश्किल है। उनका रोल प्ले करना मेरे लिए बहुत बड़ा चैलेंज था जिसे मैंने पूरी शिद्दत से निभाने की कोशिश की है। सुशांत ने कहा कि सच कहूं तो मेरे कंधे पर एक बड़ी जिम्मेदारी थी।
मालूम हो कि वनडे टीम के कप्तान धोनी के जीवन पर बनी फिल्म का नाम है 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' । इस फिल्म में लीड रोल सुशांत सिंह राजपूत, अनुपम खेर और दिशा पाटनी निभा रहे हैं।
इस फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे हैं और यह फिल्म 2 सितंबर 2016 को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और काफी लोकप्रिय भी हो चुका है।