नई दिल्ली। टी 20 विश्वकप के भारत-पाकिस्तान मैच में भारत ने विजय पायी, इस मैच के ठीक पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान ने पाक कैप्टन शाहिद अफरीदी से खास मुलाकात की थी। बावजूद इसके पाक टीम हार गई।
wct20: धोनी से आगे निकले विराट...एड के मामले में..
इस हार के बाद इमरान खान ने एबीपी न्यूज चैनल के विश्वविजेता कार्यक्रम में इस मैच के हीरो विराट कोहली पर खुलकर बात की। इमरान ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं विराट कोहली ने पाकिस्तान से मैच छीन लिया। जब तक इंडिया के तीन विकेट गिरे हुए थे, तब तक मैच पाकिस्तान के ही हाथ में था लेकिन विराट कोहली ने जिस तरह से प्रेशर में बैटिंग की है उसकी जितनी तारीफ की जाये कम ही है।
इमरान खान ने विराट कोहली के बारे में तीन खासियत बतायी। इमरान ने कहा कि विराट के अंदर तीन खूबियां हैं
सचिन से तुलना
सचिन से तुलना करने पर इमरान खान ने कहा कि निसंदेह विराट कोहली प्रेशर में अच्छा खेल रहे हैं और मैच विनिंग प्लेयर हैं लेकिन सचिन का बहुत लंबा करियर रहा है, अगर विराट कोहली उतना लंबा खेल पाये तो वो सारे रिकार्ड ध्वस्त कर सकते हैं।
धोनी की तुलना होने पर इमरान ने कहा कि विराट बहुत अच्छे प्लेयर हैं और धोनी बहुत अच्छे कप्तान। मौका आने पर विराट अच्छे हो सकते हैं लेकिन मौजूदा दौर में धोनी की कप्तानी की तुलना किसी से नहीं हो सकती है।
इमरान खान ने माना कि पाकिस्तानी टीम में कुछ टेक्निकल खामियां हैं जिन्हें दूर करना बहुत जरूरी है।
जब इमरान खान से पूछा गया कि क्या साल 2007 वाला इतिहास दोहराया जा सकता है और भारत-पाकिस्तान फाइनल में भिड़ेंगे तो इस पर इमरान खान ने कहा बहुत मुश्किल है..ऐसा होना।
इस सवाल के जवाब में इमरान खान ने कहा कि मैं इस चीज के पक्ष में नहीं। मेरे हिसाब से तीनों फार्मेंट में एक ही कप्तान होना चाहिए।