Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रो पड़ीं कैंडिस, जब वाॅर्नर ने पूरे जोश से मनाया तिहरे शतक का जश्न, देखें वीडियो

नई दिल्ली। एक समय ऐसा भी आया था जब डेविड वाॅर्नर को क्रिकेट जगत में 'धोखेबाज' पुकारा जाने लगा था। साल 2018 का वो समय काैन भूलेगा जब क्रिकेट जगत में हर कोई वाॅर्नर के खिलाफ आवाज उठा रहा था। यहां तक उनपर आजीवन प्रतिबंध लगाने की भी मां उठी। ये सब तब हुआ जब पिछले साल मार्च के महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में वाॅर्नर पर बाॅल टेंपरिंग करने का आरोप लगा। हालांकि अकेले वाॅर्नर ही नहीं, बल्कि स्टीव स्मिथ और कैमरून बेनक्राफ्ट भी फंसे। लेकिन अब आलोचना करने वाले उनके लिए तालियां बजा रहे हैं जब वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड में तिहरा शतक ठोका। वाॅर्नर ने जैसे ही शतक पूरा किया तो मैच देख रहीं उनकी पत्नी कैंडिस वाॅर्नर भी भावुक हो उठीं।

वाॅर्नर ने पूरे जोश के साथ तिहरे शतक का जश्न मनाया। वहीं उनकी पत्नी इस पल को देख अपने आंसू रोक नहीं सकीं। उनकी आंसू पोछते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई है। वाॅर्नर ने पाक गेंदबाजों की क्लास लेते हुए मैच के दूसरे दिन अपना तिहरा शतक पूरा किया, जिसकी बदाैलत आस्ट्रेलिया ने पहली पारी 3 विकेट पर 589 रनों पर घोषित की। वाॅर्नर ने 418 गेंदों का सामना करते हुए 335 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए। इस दौरान उन्होंने 39 चौकों और 1 छक्के के साथ कुल 39 बाउंड्री लगाई।

यह उनका टेस्ट करियर का पहला तिहरा शतक रहा। वार्नर के अलावा मार्नस लाबुसेन भी 169 रनों का योगदान दिया। ओपनर जो बर्न्स सिर्फ 4 रन बना सके। स्टीव स्मिथ ने 36 तो मैथ्यू वेड ने नाबाद 38 रन बनाए। वाॅर्नर एडिलेड में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने डाॅन ब्रैडमैन का रिकाॅर्ड तोड़ा जिन्होंने यहां साल 1932 में नाबाद 299 रनों की पारी खेली थी।

Story first published: Saturday, November 30, 2019, 20:09 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+