एक गाने को लेकर भिड़ गये पांच पाक खिलाड़ी, होगी जांच
कराची। पाकिस्तान के पांच खिलाड़ियों को लड़ाई-झगड़े के लिए जांच से गुजरना होगा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इन खिलाड़ियों के उपर लगे झगड़े के आरोपों की जांच करेगा।
फैसलाबाद में नेशनल वन डे कप मैच के दौरान इन पांच खिलाड़ियों पर झगड़े का आरोप है। इन खिलाड़ियों में उमर अकमल, मोहम्मद नवाज, बिलावल भट्टी, ओवैस जिया और शाहिद युसुफ पर झगड़े का आरोप है।
एक टीवी चैनल ने दावा किया है कि ये खिलाड़ी रविवार को डांस शो देखने के लिए गये थे जहां इन लोगों ने यहां के स्टॉफ और लोगों से झगड़ा किया था।
वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि अकमल यहां के लोगों से विवाद कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ये खिलाड़ी स्टेज पर गाना गा रही महिला से गाने को दोबारा गाने को कहा था जिसे लेकर विवाह हुआ था।
वहीं इस सवाल के जवाब में अकमल ने कहा कि मुझसे क्रिकेट के बारे में सवाल करिये, मेरे व्यक्तिगत जीवन के बारे में सवाल पूछना गलत है, मेरा किसी से कोई विवाद नहीं हुआ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
