Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

​IPL 10: डिविलियर्स के पास भी नहीं है इस पांड्या का कोई तोड़

एबी डिविलियर्स की जितनी तारीफ की जाए कम है। उन्हें आधुनिक क्रिकेट का सबसे खतरनाक खिलाड़ी कहा जाता है। कहते हैं कि क्रिकेट का शायद ही कोई ऐसा शॉट हो जिसे एबी ने न खेले हो? लेकिन आज कल मिस्टर 360 के लिए एक युवा ऑलराउंडर परेशानी का सबब बना हुआ है।

पांड्या के आत्मविश्वास के आगे फेल हो रहे हैं मिस्टर 360

पांड्या के आत्मविश्वास के आगे फेल हो रहे हैं मिस्टर 360

हम बात कर रहे हैं मुंबई इंडियन्स के प्लेयर क्रुनाल पांड्या की। पांड्या ने एबी को लगातार तीन बार आउट कर एक रिकॉर्ड बना दिया है। क्रुनाल पांड्या का कहना है कि यह उनके आत्मविश्वास का नतीजा है।

कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं एबी

कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं एबी

शुक्रवार को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मुकाबले में क्रुणाल ने डिविलियर्स को पेविलय भेजा तब उन्होंने 21 गेदों में मात्र 19 रन ही बनाए थे। कहते हैं बहुत कम मौके होते हैं जब डिविलियर्स की गेंदें ज्यादा हों और रन कम।

'एबी के आगे कुछ खोने का डर नहीं होता'

'एबी के आगे कुछ खोने का डर नहीं होता'

क्रुणाल ने आईपील में तीन पारियों में तीसरी बार डिविलियर्स को आउट कर पवेलियन भेजा है। क्रुनाल का कहना है कि- 'मैंने पूरे आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी की और इसका रिजल्ट मुझे मिला। मेरे पास डिविलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान हारने के लिए कुछ नहीं था। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैंने उन्हें तीन बार आउट कर पविलियन भेजा है।'

खूब चल रही है पांड्या ब्रदर्स की जोड़ी

खूब चल रही है पांड्या ब्रदर्स की जोड़ी

गौरतलब है कि शुक्रवार को बेंगलुरू और मुंबई के बीच हुए मुकाबले में मुंबई ने बाजी मारी। मुंबई की जीत के हीरो किरॉन पोलार्ड व पांड्या ब्रदर्स रहे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+