Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोईन खान ने बताया क्यों इस बार भारत को विश्व कप में भी पटखनी देगा पाक

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोइन खान का मानना है कि मौजूदा पाकिस्तानी टीम में पूरा माद्दा है कि वो विश्व कप में भारत को हरा दे। मोइन ने यह बात इस संदर्भ में कही कि आज तक पाकिस्तान वनडे विश्व कप में भारत के खिलाफ एक भी मैच जीतने में सफल नहीं हुआ है। बता दें कि पाकिस्तान अब तक 6 बार विश्व कप में भारत के साथ भिड़ा है और एक बार भी उसको जीत नसीब नहीं हुई। मजेदार बात यह है कि भारत और पाकिस्तान एक बार फिर से आने वाले क्रिकेट विश्व कप में दो-दो हाथ करते हुए नजर आने वाले हैं।

'ये इंग्लिश हालातों का मामला है'

'ये इंग्लिश हालातों का मामला है'

इन दोनों चिर-प्रतिद्वंदियों का मुकाबला ओल्ड ट्रैफॉर्ड में 16 जून को होगा। ऐसे में पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर मोइन को लगता है कि उनकी टीम इस दफा भारत को हरा देगी। मोइन ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'ये टीम (पाकिस्तानी) भारत को विश्व कप में पहली बार हराने के लिए काफी क्षमतावान है क्योंकी यहां प्रतिभा, गहराई, विविधता सब है और अब तो सरफराज अहमद भी टीम के साथ जुड़ गए हैं।' मोइन ने कहा मैं ऐसा इसीलिए कह रहा हूं क्योंकि हमारे लड़को ने उनको (भारत) दो साल पहले चैंपियंस ट्रॉफी में भी मात दी थी और मुझे लगता है कि इंग्लिश हालातों में हमारे गेंदबाज भारत से बेहतर होंगे।

VIDEO: यहां धोती-कुर्ते में छात्रों ने खेला क्रिकेट, संस्कृत में हुई कमेंट्री

मोइन खान के बड़े दावे-

मोइन खान के बड़े दावे-

हालांकि मोइन ने यह भी बताया कि भारत और इंग्लैंड दो ऐसी टीमे होंगी जिनको विश्व कप में हराना आसान नहीं होगा। मोइन ने माना की यह विश्व कप बहुत दिलचस्प होने जा रहा है। इसके अलावा मोइन ने पाक टीम को विश्व कप से तीन सप्ताह पहले इंग्लैंड में ट्रेनिंग कैंप में भाग लेने पर भी जोर दिया। ऐसा करने से पाक टीम को इंग्लिश कंडिशन में खुद को डालने में मदद मिलेगी। मोइन का कहना है कि मई-जून में इंग्लैंड का मौसम बहुत अनिश्चित होता है और पिच पर नमी मौजूद रहती है।

यह भी पढ़िए- भारत की सफलता से चौंका पाकिस्तान, BCCI की नकल में अब ये कदम उठा रहा है PCB

'सरफराज सबसे बेहतर कप्तान'

'सरफराज सबसे बेहतर कप्तान'

इसके अलावा मोइन ने सरफराज अहमद को ही विश्व कप में पाक टीम की कप्तानी दिए जाने की पैरवी भी की। मोइन ने कहा, 'मैंने सरफराज को टीम की बागडोर संभालते हुए देखा है और मैं उनको तब से जानता हूं जब वह जूनियर स्तर पर खेलते थे। वे मेरी कप्तानी में भी खेले हैं और मैंने उनको कोचिंग भी दी है। मैं आपको दावे से कह सकता हूं कि इस समय पाकिस्तानी टीम की कमान संभालने के लिए उनसे बेहतर कोई भी खिलाड़ी मौजूद नहीं है।'

Story first published: Wednesday, February 13, 2019, 16:37 [IST]
Other articles published on Feb 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+