किस बल्लेबाज को आउट करने में छूटते थे शोएब अख्तर के पसीने?
नई दिल्ली। दुनिया के टॉप फास्ट बॉलर में शूमार पाकिस्तान के 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' शोएब अख्तर ने इतने लंबे वक्त के बाद खुलासा किया है कि उन्हें किस बल्लेबाज को बॉल करते वक्त सबसे ज्यादा डर लगता था।
सबको लगता था कि शोएब अख्तर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, लारा या मैथ्यू हेडन जैसे सरीखे बल्लेबाजों का नाम लेंगे लेकिन नहीं शोएब ने नाम लिया पाकिस्तान के ही पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इंजमाम उल हक का।
वसीम अकरम की मेजबानी वाले लोकप्रिय शो 'द स्पोर्टसमैन' में गेस्ट बनकर आये शोएब अख्तर ने कहा कि इंजमाम अलौकिक शक्ति के मालिक हैं, ऐसा मैं उस वक्त सोचा करता था क्योंकि मैं चाहे जितनी भी तेज गेंद फेंकूं इंजमाम को पता चल जाता था कि मेरी गेंद कहां पर गिरेगी और वो शॉट मार देता था। मैंने काफी दिग्गज क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेली है लेकिन मुझे उसके जैसा बल्लेबाज कहीं भी देखने को नहीं मिला। मैं उसे नेट अभ्यास के दौरान कभी भी जल्दी आउट नहीं कर पाता था।
आपको बता दें कि क्रिकेट के इतिहास में अख्तर के नाम पर सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकार्ड है, उन्होंने 161.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर कीर्तिमान बनाया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
