IPL Match Preview: शर्मनाक हार के बाद वापसी की कोशिश करेंगे चैलेंजर्स, सनराइजर्स से भिड़ेंगे
बेंगलुरू। कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का मुकाबला आज सनराइजर्स हैदरबाद से होगा ।
जहां उसकी पूरी कोशिश होगी कि वो जीत के साथ वापसी करे। दोनों टीमों के बीच मुकाबला आज रात 8 बजे यहां के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।

सबसे कम स्कोर
गौरतलब है कि रविवार को आरसीबी को केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे चैलेंजर्स का मजबूत बल्लेबाजी क्रम हासिल नहीं कर पाया और पूरी टीम 49 रनों पर ही ढेर हो गई। यह आईपीएल के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर है।

सनराइजर्स की टीम इस समय पांचवें स्थान पर
यह चैलेंजर्स की सात मैचों में पांचवीं हार है तो वहीं सनराइजर्स की टीम इस समय पांचवें स्थान पर है। उसके हिस्से चार जीत हैं। उसके पास संतुलित टीम है। सनराइसर्ज के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा, राशिद खान, मोहम्मद सिराज और मोएजिज हेनरिक्स इस समय शानदार फॉर्म में हैं।

बल्लेबाजी भी अच्छी फॉर्म में
गेंदबाजी के अलावा सनराइजर्स की बल्लेबाजी भी अच्छी फॉर्म में हैं लेकिन पुणे से मिली करारी हार के बाद आज उन्हें चैलेंजर्स के खिलाफ बढ़िया खेल दिखाना होगा।

टीमें (संभावित) :- आरसीबी
विराट कोहली (कप्तान), शेन वॉटसन, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, ट्रेविस हेड, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, स्टुअर्ट बिन्नी, टाइमल मिल्स, अनिकेत चौधरी, श्रीनाथ अरविंद, अबु नेचिम, तबरेज शम्सी, प्रवीण दुबे, इकबाल अब्दुल्ला, अक्षय कानेर्वार, क्रिस जोर्डन, विक्रमजीत मलिक, परवेज रसूल, हर्षल पटेल, केन रिचर्डसन, सचिन बेबी, डेविड वीज, अब्राहम डिविलियर्स।

टीमें (संभावित) :-सनराइजर्स हैदराबाद
डेविड वॉर्नर (कप्तान), शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मोएजिज हेनरिक्स, नमन ओझा, रिकी भुई, केन विलियमसन, सिद्धार्थ कौल, बिपुल शर्मा, आशीष नेहरा, युवराज सिंह, बेन कटिंग, अभिमन्यू मिथुन, बारिंदर सरन, दीपक हुड्डा, विजय शंकर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद नबी, एकलव्य द्विवेदी, क्रिस जॉर्डन, बेन लाफलिन, बेन लाफलिन और प्रवीण तांबे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications