स्टेन के सामने होगी आस्ट्रेलिया बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा
आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का उनसे घबराना स्वाभाविक है क्योंकि स्टेन की प्रतिष्ठा महज जुबानी नहीं है। उन्होंने खुद को साबित किया है। 2008 सत्र में उनके नाम सर्वाधिक 60 विकेट दर्ज हैं और वह भी 19.41 के बेहद आकर्षक औसत के साथ।
स्टेन को एलन डोनाल्ड का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि डोनाल्ड दक्षिण अफ्रीका के सबसे तेज और कारगर गेंदबाज रहे हैं और स्टेन भी धीरे-धीरे उसी रास्ते पर निकल पड़े हैं। स्टेन दिखने में तो डोनाल्ड जैसे ही लंबे और दुबले-पतले हैं लेकिन उनकी गेंदों की तेजी और सटीकता देखते ही बनती है।
आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर से पर्थ में खेला जाना है। पर्थ को दुनिया की सबसे तेज पिच वाला मैदान माना जाता है। जाहिर तौर पर इस सत्र की कामयाबी को देखते हुए आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पर्थ की विकेट पर स्टेन का सामने करने से घबरा रहे होंगे।
आस्ट्रेलिया के मौजूदा दौरे में स्टेन के सामने एक महान लक्ष्य होगा, जिसे डोनाल्ड भी हासिल नहीं कर सके थे। यह लक्ष्य होगा, अपनी टीम को आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रंखला में जीत दिलाना।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications