मेलबर्न। दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध रविवार को खेले जाने वाले मैच में दो-दो हाथ करने के लिये टीम इंडिया ने स्पिन गेंदबाज आर अश्विन को मैदान पर उतारेगी। वो इसलिये क्योंकि अफ्रीकी बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों को खेलने में बहुत असहज दिखाई देते हैं। लेकिन इसके बावजूद एबी डिवीलियर्स के चेहरे पर जरा भी खौफ नहीं है। डिवीलियर्स ने कहा है कि उन्हें अश्विन से जरा भी डर नहीं लगता है।
रविवार को होने वाले मैच के पहले डिवीलियर्स ने कहा कि अफ्रीकी बल्लेबाज पिछले पांच वर्षों से स्पिनर्स के खिलाफ अच्छा खेल रहे हैं। अब स्पिन हमारी टीम की कमजोरी नहीं रह गई है। डिवीलियर्स ने कहा कि अश्विन बेहतरीन गेंदबाज हैं और रविंडिद्र जडेजा भी।
डिवीलियर्स ने कहा कि हम भारतीय टीम को हलके में नहीं ले रहे हैं। टीम में कई खतरनाक खिलाड़ी हैं, जो कभी भी मैच को भारत के पक्ष में पलटने की क्षमता रखते हैं। उन्हें पहली जीत के साथ अच्छा मोमेंटम मिल चुका है, लिहाजा हम सावधानी पूर्वक खेलेंगे।