Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PAKvsBAN: शतक बनाते ही अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए इमाम उल हक, VIDEO

नई दिल्ली: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच लॉर्ड्स में विश्व कप 2019 का 43वां लीग मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच इन दोनों ही टीमों का अंतिम लीग मैच है। पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 315 रन बनाए। पाकिस्तान के इस स्कोर में सबसे बड़ी भूमिका इमाम उल हक के अलावा आजम की रही। आजम ने जहां 98 गेंदों पर 96 रन बनाए तो वहीं इमाम उल हक ने 100 गेंदों पर 100 रनों का योगदान दिया। लेकिन इस शतकीय पारी में इमाम का आउट होना काफी दिलचस्प बना। वे शतक लगाते ही हिट विकेट आउट हुए।

यह पाक पारी का 42वां ओवर चल रहा था और इमाम पूरे 100 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे। पाकिस्तान को उस समय रन रेट सुधारने के लिए तेजी से स्कोर को बढ़ाने की दरकार थी। इसी बीच एक दिलचस्प वाकये के तहत इमाम आउट हो गए। बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर के ओवर की चौथी गेंद को लेग साइड में खेलने के बाद इमाम एक रन के लिए भाग पड़े। रन पूरे होने के बाद जब सबकी नजर विकेट की बिखरी हुई गिल्लियों पर पड़ी तो मामला थर्ड अंपायर तक पहुंचा।

रिप्ले से साफ पता चला कि इमाम ने गेंद को खेलते समय खुद को क्रीज में काफी पीछे धकेल लिया था जिसके चलते उनके पिछले पैर का जूता सीधे विकेटों से जा टकराया और वहीं पर गिल्लियां बिखर गईं। उस समय तो किसी को इस बात का पता नहीं चला लेकिन बाद में मामला पकड़ में आने पर इमाम को पवेलियन लौटना पड़ा। आप इस वीडियो को यहां पर देख सकते हैं- VIDEO

गौरतलब है कि बांग्लादेश जहां इस मैच से पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है तो वहीं पाकिस्तान के लिए भी यह एक अब औपचारिकताओं सरीखा ही बचा है। इस मैच में चमत्कारिक तरीके से ही जीतकर पाकिस्तानी टीम अपना रन-रेट सुधार सकती थी जो कि संभव नहीं हो सका।

Story first published: Friday, July 5, 2019, 19:37 [IST]
Other articles published on Jul 5, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+