जानिए लगातार 10 टी-20 मैच कैसे जीते भारत ने?
नई दिल्ली। टी 20 विश्वकप मैच शुरू हो चुका है और भारत ने अपना पहला वार्म-अप मैच वेस्टइंडीज से जीत भी लिया है। इस मैच के हीरो रहे टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा, जिन्होंने टीम की मजबूती का राज बताया।
उन्होंने कहा कि भारत इस समय खेल के तीनों फार्मेट जैसे बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों में ही बेस्ट कर रही है जिसकी वजह से हम पिछले 11 टी-20 मैचों में से 10 मैच जीते हैं।
रोहित ने कहा कि आस्ट्रेलिया, श्रीलंका और एशिया कप तीनों जगह टीम ने तीनों ही क्षेत्रों में टीम ने बेस्ट किया है इसलिए जीत का सेहरा उसके सिर बंधा है। मालूम हो कि टीम इंडिया ने गुरुवार को कोलकाता में खेले गए टी-20 विश्व कप अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज को 45 रनों से हराया।
विश्व कप में भारत का पहला मैच 15 मार्च को
इस मैच में रोहित ने नाबाद रहते हुए 98 रन बनाये थे। गौरतलब है कि भारत को विश्व कप में अपना पहला मैच 15 मार्च को नागपुर में न्यूजीलैंड के साथ खेलना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
