चेन्नई वनडे में कोहली ने जड़ा 23वां सैकड़ा, जानिए क्यों हैं खास?
चेन्नई। विराट कोहली के शानदार शतक की बदौलत टीम इंडिया ने गुरूवार को साउथ अफ्रीका को हार कर सीरीज में वापसी कर ली है। कोहली ने वंबे अरसे बाद वनडे में शतक ठोका और इस सेंचुरी के बाद एकदिवसीय मैचों में उनका 23वां सैकड़ा बन गया है।
आईये जानते हैं यह शतक क्यों है खास?
- साल 2015 में विराट ने वनडे में फरवरी के बाद अक्टूबर में शतक मारा है।
- पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी 2015 को एडिलेड ओवल में खेले गए वर्ल्डकप मुकाबले में विराट ने सैकड़ा जड़ा था।
- उसके बाद से लगातार विराट रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और आलोचनाओं के शिकार थे।
- चेन्नई वनडे में कोहली ने शानदार छक्के से अपना सैकड़ा पूरा किया।
- अब विराट कोहली के नाम 165 मैचों की 157 पारियों में 23 शतक दर्ज हो गए हैं।
- अपने इस शतक के बाद कोहली ने गांगुली, दिलशान और क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया।
- अपने इस शतक के बाद कोहली अब तेंदुलकर से पीछे हैं जिन्होंने 49 शतक वनडे में जड़े हैं।
- अब इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा शतक मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर आ गये हैं।
- अब कोहली का नाम सभी देशों के खिलाफ वनडे शतक जड़ने वाले एलीट क्लब में शामिल हो गया है।
- विराट कोहली तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए अबतक 16 शतक लगा चुके हैं।
- और सबसे बड़ी खास बात यह कि कोहली के इस शतक के बदौलत भारत ने चेन्नई वनडे जीता।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
