Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कानपुर के ग्रीनपार्क को मिल सकती है आईपीएल मैच की मेजबानी

लखनऊ। कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में आईपीएल मैचों की मेजबानी मिल सकती है। माना जा रहा है छोटी-मोटी दिक्कतों को दूर करने के बाद पहली बार कानपुर में आईपीएल मैच खेले जा सकेंगे। ग्रीनपार्क में फ्लड लाइटों में सुधार की जरूरत है ऐसे में इसे ठीक कराने के बाद यहां मैच होनी की उम्मीद जगी है।

CSK को कभी भूला नहीं सकता लेकिन पुणे के लिए जी-जान लगा दूंगा: धोनी

बीसीसीआई टीवी के मुख्य कैमरा मैन और तकनीकी अधिकारी बीके श्रीकांत सहित कई लोगों ने ग्रीनपार्क स्टेडियम का जायजा लिया। श्रीकांत ने मैदान की सभी फ्लड लाइटें जलवाकर इसका जायजा लिया।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ ललित खन्ना के अनुसार आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला कानपुर में मैच कराने के इच्छुक हैं ऐसे में उम्मीद जगी है कि यहां मैच हो सके। 15 मार्च को मैदान का फिर से मुआयना किया जाएगा।

गौरतलब है कि 11 अक्टूबर 2015 को ग्रीन पार्क में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच खेला गया था। ऐसे में अगर ग्रीन पार्क की फ्लड लाइटें सही करा ली गयी तो कानपुर में इस बार लोग आईपीएल मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+