For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'हम फाइनल खेल सकते हैं', CSK से मिली हार के बाद पंत ने दिया बयान

Rishabh Pant
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के क्वालीफायर 1 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी टीम की 4 विकेट से हार से निराश थे। एक साल से अधिक समय में सीएसके के खिलाफ अपना पहला मैच हारने के लिए दिल्ली दुबई में 173 का बचाव करने में विफल रहा। एमएस धोनी ने रुतुराज गायकवाड़ और रॉबिन उथप्पा के महत्वपूर्ण अर्धशतकों के बाद एक विशिष्ट फिनिशर की पारी खेली, जिससे सीएसके ने अपने 9वें आईपीएल फाइनल में प्रवेश करने के लिए 2 गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा किया। डीसी के लिए टॉम कुरेन ने तीन विकेट लिए, जबकि एनरिक नॉर्टजे और अवेश खान ने एक-एक विकेट लिया

हम गलतियों को सुधारेंगे

हम गलतियों को सुधारेंगे

इस बीच, दिल्ली के पास अभी भी लीग चरण में शीर्ष पर रहने के लिए पुरस्कार के रूप में आईपीएल 2021 के फाइनल में पहुंचने का एक और मौका है। पंत की टीम 13 अक्टूबर को एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दूसरे क्वालीफायर के विजेता से भिड़ेगी। सीएसके से मिली हार के बाद दिल्ली के कप्तान पंत ने बयान देते हुए कहा कि टीम को अपनी गलतियों में सुधार करेंगे।

हम जीतकर फाइनल खेल सकते हैं

हम जीतकर फाइनल खेल सकते हैं

पंत ने कहा, "जाहिर है कि मैच गंवाना बहुत ही निराशाजनक है। हमारे पास यह बताने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं हैं कि हम अभी कैसा महसूस कर रहे हैं। हां, सिर्फ एक चीज जो हम कर सकते हैं वह है अपनी गलतियों को सुधारना और अगले मैच के लिए आगे बढ़ना। मैंने सोचा था कि स्कोर अच्छा था, लेकिन उन्होंने पावरप्ले में शानदार खेल दिखाया और हमें जल्द विकेट नहीं मिले और यही हार का मुख्य अंतर था।'' पंत ने आगे कहा, "एक क्रिकेटर के रूप में हम अपनी गलतियों को सुधारने जा रहे हैं। हम की हुई गलतियों सेसीख लेंगे और आगे बढ़ेंगे। उम्मीद है कि हम जीतकर फाइनल खेल सकते हैं।"

बना पाए थे 172 रन

बना पाए थे 172 रन

इससे पहले, पृथ्वी शॉ ने 34 गेंदों में 60 रन बनाए, जबकि कप्तान ऋषभ पंत और शिमरोन हेटमायर ने क्रमशः नाबाद 51 और 37 रन का योगदान दिया। दिल्ली ने 5 विकेट पर 172 रन बनाए। सीएसके के लए जोश हेजलवुड ने 29 रन देकर 2 विकेट लिए थे, जबकि रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो और मोइन अली ने एक-एक विकेट लिया। 173 रनों का पीछा करते हुए सीएसके की शुरुआत खराब रही क्योंकि पहले ही ओवर में एनरिक नॉर्टजे ने सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को क्लीन बोल्ड कर दिया। हालांकि, रुतुराज गायकवाड़ और रॉबिन उथप्पा ने दूसरे विकेट के लिए 110 रनों की रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी कर मैच पर नियंत्रण कर लिया।

रॉबिन उथप्पा ने 44 गेंदों में 63 रन बनाए और तेजतर्रार रुतुराज गायकवाड़ ने 50 गेंदों में 70 रन बनाए। इन दोनों को टॉम कुरेन ने आउट कर मैच दिलचस्प बनाया। अंबाती रायुडू 1 रन बना सके। मोईन अली ने 15 रन बनाए। फिर आखिरी ओवर में सीएसको को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। धोनी ने तीन चाैकों की मदद से टीम को जीत दिला दी। धोनी ने तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 6 में नाबाद 18 रन बनाए।

Story first published: Monday, October 11, 2021, 8:26 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+