आईपीएल 2017: धोनी ने नहीं धोनी की पत्नी ने दिया पुणे के मालिक को करारा जवाब
नई दिल्ली। आईपीएल, महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपरकिंग्स ये वो तीन नाम है, जिन्हें क्रिकेट जगत और क्रिकेट प्रेमी कभी नहीं भूल सकते हैं। लेकिन सट्टेबाजी के दलदल में फंसी होने के कारण चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम पिछले दो साल से आईपीएल से गायब है। लेकिन उसके चाहने वाले आज भी आईपीएल के मैदान पर पीली जर्सी को मिस करते हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल में क्रिकेट फैंस तो मिस कर ही रहे हैं, धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी चेन्नई सुपरकिंग्स को मिस कर रही हैं, इसलिए उन्होंने टीम के प्रति अपने लगाव और प्यार को जाहिर कर यह बताने की कोशिश की हैकि उनकी फेवरेट टीम आज भी सीएसके ही है।
|
मिसेज धोनी
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली मिसेज धोनी ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें वो सीएसके का हेलमेट पहने नजर आ रही हैं।साक्षी की इस फोटो को पुणे सुपरजाइंटस के मालिक के भाई हर्ष गोयनका को जवाब माना जा रहा है जिन्होंने धोनी के खेल पर सवाल उठाए हैं।

कुछ तो पंगा है..
गौरतलब है कि मीडिया में खबर है कि धोनी और उनकी आईपीएल टीम पुणे सुपरजाएंट के मैनेजमेंट के बीच में कुछ सही नहीं चल रहा है। इस सीजन के शुरू होने से पहले ही धोनी को कप्तानी से हटाना इसकी मुख्य वजह बताया जा रहा है।

सीएसके की टीम 2010 और 2011 में दो बार आईपीएल जीत चुकी है
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में सीएसके की टीम 2010 और 2011 में दो बार आईपीएल खिताब भी जीत चुकी है।यही नहीं धोनी नेतृत्व में चेन्नई सुपरकिंग्स को रिकॉर्ड 6 बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है।

दो साल के लिए प्रतिबंधित
गौरतलब है कि साल 2015 के आईपीएल सीजन में सीएसके मालिकों के सट्टेबाजी में शामिल होने के कारण सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित लोढ़ा कमिटी ने टीम को दो साल के लिए प्रतिबंधित कर किया था।

महेंद्र सिंह धोनी ही कप्तान होंगे...
सीएसके 2018 के आईपीएल में ये टीम अस्तित्व में आएगी, इससे पहले एक कार्यक्रम में चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने कहा था कि जब उनकी टीम आईपीएल में वापसी करेगी तो वो महेंद्र सिंह धोनी को ही अपनी टीम की कमान सौंपना चाहेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications