विंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले कोहली ने कही टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर बड़ी बात
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम विश्व टेस्ट चैंपिनयशिप की शुरुआत कैरेबियाई दौरे से कर रही है। इस चैंपियनशिप के तहत हर एक मैच काफी महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। ऐसे में भारतीय टीम 22 अगस्त से एंटीगा में होने जा रहे टेस्ट मैच की शुरुआत दमदार तरीके से करना चाहेगी। यह मैच सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज जीतने के साथ ही भारतीय टीम का आत्मविश्वास पहले से ही काफी बढ़ा हुआ है।
विराट कोहली का मानना है कि टेस्ट चैंपियनशिप के चलते क्रिकेट के स्टेंडर्ड में बढ़ोतरी होगी। कोहली ने कहा, 'टेस्ट चैंपियनशिप के चलते चीजें काफी बदल जाएंगी। जब आपको अंक हासिल करने हो तो हर मैच बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। इससे कंपटिशन मजबूत होगा और ज्यादा ध्यान लगाना पड़ेगा।'
बता दें कि कोहली ने अपना पहला दोहरा टेस्ट शतक एंटीगा में ही 2016 में लगाया था। कोहली का कहना है एंटीना हमेशा उनके लिए स्पेशल ही रहेगा। मैच की तैयारियों पर बात करते हुए कोहली ने कहा- 'एक सीनियर खिलाड़ी होन के नाते हम लोग काफी प्रेशर लेना चाहते हैं। हम मीडिल ऑर्डर को कंट्रोल करना चाहते हैं।'
यह सीरीज कोहली के लिए एक कप्तान के तौर पर बहुत अहम साबित होने जा रही है। कोहली, धोनी के सबसे सफल टेस्ट कप्तान होने के रिकॉर्ड को तोड़ने से केवल दो जीत दूर हैं। कोहली ने 46 मैचों में 26 मैच जीते हैं और धोनी के नाम 60 टेस्ट मैचों में 27 जीत का रिकॉर्ड है। 22 अगस्त का दिन टेस्ट क्रिकेट के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन 6 टीमें विश्व टेस्ट चैंपिनयशिप के तहत मुकाबले खेल रही हैं। भारत और वेस्टइंडीज के अलावा एशेज में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड, जबकि श्रीलंका में न्यूजीलैंड की टीम भी टेस्ट मैच खेल रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
