Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भज्जी को मिली जगह

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का आज ऐलान कर दिया गया है। टीम में हरभजन सिंह को फिर से मौका दिया गया है। टीम की कमान विराट कोहली को सौंपी गयी है। टीम इंडिया का ऐलान अनुराग ठाकुर ने प्रेस कांफ्रेंस में किया, उनके साथ संदीप पाटिल भी मौजूद थे।

टीम इंडिया इस प्रकार है-

विराट कोहली, शिखर धवन, मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेशवर पुजारा, अजिंक्या रहाने, रोहित शर्मा, रिद्धिमान शाहा, हरभजन सिंह, अश्विन, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, वरुण एरॉन, अमित मिश्रा, उमेश यादव



वहीं संदीप पाटिल ने कहा कि मोहम्मद शमी को फिट नहीं होने की वजह से उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। वहीं उन्होंने हरभजन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि भज्जी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए फॉर्म के साथ फिटनेस बहुत जरूरी है।

पाटिल ने कहा कि विराट कोहली से चयनकर्ताओं को काफी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि विराट नया कप्तान है और हम उन्हें पूरी तरह अपना समर्थन देंगे। वहीं इस टीम सेलेक्शन में बड़ा उलटफेर यह है कि सुरेश रैना को टीम में जगह नहीं मिली है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+