पाक ओपनर अजहर अली ने धोनी, कोहली, युवी को किया सलाम
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का मुकाबला जीतने के बाद पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज अजहर अली ने भारतीय दिग्गज क्रिकेटरों को धन्यवाद किया है। दोनों देशों के क्रिकेटर फील्ड पर भले ही एक दूसरे को दुश्मन मानते हों लेकिन ऑफ फील्ड खिलाड़ियों में अच्छी दोस्ती है। इसका ताजा उदाहरण पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज अजहर ने पेश किया है।
अजहर अली ने एक ट्वीट कर लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल अजहर ने अपने बेटों की तस्वीर साझा करते हुए एमसएस धोनी, विराट कोहली और युवराज सिंह को शुक्रिया कहा है। अजहर ने इन भारतीय क्रिकेटरों को उनके बच्चों के साथ समय बिताने के लिए धन्यवाद दिया।
अजहर ने अपने ट्वीट में लिखा- ''मेरे बच्चों के लिए समय निकालने के लिए इन लेजेन्डस का शुक्रिया, वे बहुत खुश थे।'' अजहर ने अपने ट्वीट में धोनी, विराट और युवराज के साथ अपने बच्चों की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
Thanks to these legends for sparing their time for my kids they were so happy.... @msdhoni @imVkohli @YUVSTRONG12 pic.twitter.com/mxWlwsOxrI
— Azhar Ali (@AzharAli_) June 20, 2017
ऐसा रहा ट्विटर का रिएक्शनः-
|
अनुभवी पत्रकार शेखर गुप्ता ने लिखा-
"एक असली स्टार ही दूसरे असली स्टार की इज्जत करता है।"
|
दिग्गज बॉलीवुड निर्देशक महेश भट्ट ने लिखा-
"दुनिया आपके एक्शन से बदलती है नाकि आपकी राय से"
|
अली ने किया भट्ट को रिप्लाई
महेश भट्ट के ट्वीट के बाद अजहर अली ने उन्हें सम्मानपूर्वक रिप्लाई किया।
|
खेल हमें करीब ला सकता है
एक यूजर ने लिखा- गेम हमें करीब ला सकता है... ड्रेसिंग रूम में कोई टेंशन नहीं है..
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
