INDVsSA : विश्व कप मुकाबलों में किस टीम का पलड़ा है भारी, ये हैं दिलचस्प आंकड़े
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व कप में अपना पहला मुकाबला 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने जा रही है। टीम की कमान 'रन मशीन' विराट कोहली के हाथों में होगी और मुकाबला साउथंप्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत जहां 2 बार खिताब पर कब्जा कर चुकी है वहीं दक्षिण अफ्रीका कभी फाइनल में भी नहीं पहुंच सकी। इस विश्व कप में अभी तक दक्षिण अफ्रीका ने 2 मैच खेले जिसमें उन्हें हार का सामना ही करना पड़ा। वहीं भारत चाहेगा कि जीत हासिल कर अभियान की शुरूआत की जाए। तो आइए इन दोनों टीमों के बीच काैन सी टीम है भारी, ये हम देखते हैं हेड टू हेड के जरिए-
...तो ये टीम है भारी
अगर विश्व कप में हुए अभी तक इन दोनों टीमों के आपसी रिकाॅर्ड पर नजर डालें तो पलड़ा दक्षिण अफ्रीका का ही भारी लगता है। दोनों टीमें विश्व कप में अभी तक 4 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका को 3 जबकि भारत 1 ही मैच जीत सका। भारत ने यह इकलाैती जीत 2015 में हुए विश्व कप में हासिल की थी जब उसका मुकाबला मेलर्बन क्रिकेट ग्राउंड में हुआ था। भारत ने तब 307 रन बनाए थे और यह मैच 130 रनों से अपने नाम किया था।
देखें हेड टू हेट मुकाबलों के नतीजे
{headtohead_cricket_3_6}
अब आसान नहीं भारत से जीतना
कप्तान कोहली पहले से ही कई बार कह चुके हैं कि वह कागजी इतिहास पर नहीं रखते बल्कि माैजूदा प्रदर्शन पर विश्वास रखते हैं। टीम पूरी फाॅर्म में है ऐसे में दक्षिण अफ्रीका को भारत से जीतना आसान नहीं रहने वाला। भारतीय टीम के पास ऐसा मजबूत बैटिंग व गेंदबाजी ऑर्डर है जिसने सभी टीमों को सावधना रहने की वाॅर्निंग दे दी है। वहीं दक्षिण अफ्रीका अगर मैच हारती है तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता बंद होता दिख सकता है।
द रोज बाउल स्टेडियम में दोनों का रिकाॅर्ड-
इस मैदान पर भारत ने कुल 3 मैच खेले हैं, जिसमें से उसने एक मैच जीता है। भारत को केन्या के खिलाफ 11 सितंबर, 2004 में जीत मिली थी, जबकि उसके बाद उसने दोनों मैच गंवाए हैं। भारत ने ये दोनों मैच मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 2007 और 2011 में खेला था। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने भी यहां 3 मैच खेले हैं। उसने 2003 में जिम्बाब्वे और 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज की थी। तीसरे मैच में उसे मेजबान इंग्लैंड से 2017 में हार का सामना करना पड़ा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
