सिडनी। भले ही भारत को सिडनी मैच ड्रा कराने में पसीने छूट गये हैं लेकिन टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस बात से इंकार करते हुए अपनी टीम के प्रदर्शन की तारीफ की है। मैच खत्म होने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विराट ने कहा कि हम भले ही मैच हार गये हैं लेकिन हमने आस्ट्रेलिया को मजबूत टक्कर दी है। कप्तान कोहली ने साफ तौर पर कहा कि हम सीरीज हार गये तो क्या हुआ लेकिन हमने बढ़िया खेल दिखाया।
कोहली ने कहा कि हम जूझारू और आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते थे और हमारे खिलाड़ियों ने ऐसा ही प्रदर्शन किया। एडिलेड में हुए पहले मैच और आज सिडनी में भी हमारे पास जीत का मौका था लेकिन मेजबान टीम वापसी करने में कामयाब हुई।
सीरीज हारने के बाद भी विराट ने पढ़े टीम इंडिया के कसीदे
कोहली ने ना केवल टीम इंडिया की तारीफ की बल्कि आस्ट्रेलिया टीम के भी तारीफों के पूल बांधे। इस सीरीज में टेस्ट कप्तान बने विराट ने कहा कि फिलिप ह्यूज की मौत के बाद आस्ट्रेलियाई टीम ने जिस प्रकार क्रिकेट के मैदान पर वापसी की, वह सराहनीय है।
कोहली ने सिडनी मैच में शतक जड़ने वाले लोकेश राहुल की भी सराहना की, उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपने खेल से जता दिया है कि वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा क्रिकेट खेल सकते हैं। लोकेश राहुल ने जिस प्रकार अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की है वह किसी भी खिलाड़ी के लिए आस्ट्रेलियाई परिस्थिति में काफी मुश्किल होती है।
कुल मिलाकर कोहली ने सीरीज हारने से ज्यादा अपनी टीम के खिलाड़ियों के खेल पर बातें की और शायद इसके पीछे कारण यह हो कि वो नहीं चाहते कि आने वाली ट्राई सीरीज और विश्वकप के मैचों में टीम का मनोबल गिरे।