सेमीफाइनल मुकाबले से पहले कोहली बोले- हमें ऐसी उम्मीद बिल्कुल नहीं थी
नई दिल्ली। भारत ने लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए अपने अंतिम लीग मुक़ाबले में श्रीलंका को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम पहले ही सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी, इस लिहाज से इस मैच का नतीजा अंतिम चार के लिए तो मायने नहीं रखता था। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 7 विकेट पर 264 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 43.3 ओवरों में तीन विकेट पर 265 रन बनाकर मैच जीत लिया।
मैच के बाद कप्तान कोहली ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो हमें सेमीफाइनल से पहले इस तरह की स्कोरलाइन की उम्मीद नहीं थी। हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते थे, लेकिन 7-1 की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी। भारत के लिए एक साथ इस तरह खेलना गर्व की बात है। कमोबेश सेमीफाइनल के लिए सब कुछ तय हो चुका था, लेकिन मुझे लगता है कि टीम में जितनी लचीलापन हो, उतनी ही जल्द वो किसी मुक़ाबले के लिए तैयार हो जाती है।" भारत का सेमीफाइनल तक का सफर शानदार रहा है और इस दौरान उसे केवल इंग्लैंड के खिलाफ पराजय का मुंह देखना पड़ा। कुल मिलाकर 9 मुकाबलों में उसे सात में जीत हासिल हुई, जबकि न्यूजूलैंड के खिलाफ बारिश के कारण मैच नहीं हो सका था और दोनों टीमों ने एक-एक अंक बांट लिया था।
सेमीफाइनल मैच पर कोहली
सेमीफाइनल में भारतीय टीम इंग्लैंड या न्यूज़ीलैंड किससे भिड़ना पसंद करेगी, इस सवाल के जवाब में कप्तान कोहली ने कहा कि वो इस बारे में नहीं सोचते कि विपक्ष में कौन सी टीम है। कोहली ने कहा, "हमारे लिए ये मायने नहीं रखता कि सामने कौन सी टीम है। अगर हम अच्छा नहीं खेले तो हमें कोई भी हरा सकता है और अगर हम अच्छा खेलते हैं तो हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं।" उन्होंने कहा कि उन्हें टीम की स्किल्स पर पूरा भरोसा है। कोहली ने कहा, "हम सेमीफ़ाइनल में अपना कौशल दिखाना चाहेंगे और टीम के रूप में अपनी ताकत भी. इसलिए इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि सामने कौन खेलता है। हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं और इससे नतीजे हासिल करना चाहते हैं।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
