मांजरेकर ने सेमीफाइनल की टीम में दी जडेजा को जगह तो यूजर्स ने लगाई क्लास
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और माैजूदा समय में बताैर कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे संजय मांजरेकर विश्व कप 2019 के दाैरान सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। उनके बयानों पर क्रिकेट फैंस की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। मांजरेकर ने सेमीफाइनल मैच के लिए भारतीय टीम के लिए प्लेइंग इलेवन चुनी। मांजरेकर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में रविंद्र जडेजा को जगह दी। हालांकि कुछ दिन पहले वो जडेजा पर सवाल कर रहे थे। यही देख ट्विटर पर क्रिकेट फैंस ने फिर से उनकी क्लास लगा दी।
|
यूं लगाई क्लास
क्रिकेट फैंस उन्हें संजू मंजू नाम से ट्रोल कर रहे हैं। जडेजा को जगह देने पर कईयों ने कहा कि क्या आप सहमत हैं इससे। तो वहीं कईयों ने कहा कि जडेजा के एक ट्वीट के बाद वह लाईन पर आ गए हैं। टीम इंडिया के लिए कुल 74 ODI और 37 टेस्ट खेलने वाले मांजरेकर इन दिनों ICC के ऑफिशियल कमेंटेटर की हैसियत से विश्व कप में कमेंट्री कर रहे हैं लेकिन उनका अधिक बोलना और खिलाड़ियों की बहुत अधिक आलोचना करना क्रिकेट प्रशंसकों को नागवार गुजर रहा है।

जडेजा को लेकर बोले थे मांजरेकर
कुछ दिन पहले मांजरेकर ने कहा था, ''मुझे वह खिलाड़ी पसंद नहीं आते जो किश्तों में परफॉर्म करते हैं, जैसे कि आजकल रवींद्र जडेजा वनडे में प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, टेस्ट मैचों में वह पूरी तरह से गेंदबाज हैं। मैं 50 ओवर क्रिकेट के लिए प्लेइंग इलेवन में या तो बल्लेबाज या किसी स्पिनर को शामिल करना चाहूंगा।''
मैदान पर छाई जडेजा-धोनी की जोड़ी, भारतीय क्रिकेट के लिए बन गया नया रिकाॅर्ड
|
फिर जडेजा ने दिया था जवाब
मांजरेकर के इस बयान के बाद रवींद्र जडेजा ने एक ट्वीट किया था। जडेजा ने ट्वीट करते हुए लिखा था- 'आपने जितने मैच खेले हैं, उससे दोगुने मैंने खेले हैं और अब भी खेल रहा हूं। लोगों का सम्मान करना सीखिए जिन्होंने कुछ हासिल किया है। आपकी बकवास में बारे में बहुत कुछ सुना है।' बता दें कि मांजरेकर ने जब धोनी की धीमी पारी पर सवाल उठाए थे तब भी लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी।
Is it Ajay Jadeja?
— Chowkidar Nirav Modi (@niiravmodi) July 6, 2019
You r corrupted to the core better leave commentary and join the audience in cheering only your fav player. #biasedmanju
— Prasath_23 (@prasath_suriya) July 6, 2019
Jadeja... Kya hua f**t gayi Kya... Itna palto kyo hai bae... Aukaat samjh aa gayi...
— sudhir gehlot (@sudhir88gehlot) July 6, 2019
How Jadeja's name got into the list of Manjrekar?#INDvSL #SLvIND pic.twitter.com/LFIvKnY5X8
— Principle Patel (@PatelSiddhant_) July 6, 2019
When you said Jadeja, it is Ravindra jadeja right? 😏
— Raavan (@Yuviii_i) July 6, 2019
— abhishek (@abhishek1814) July 6, 2019
Sir Jadeja ne ek hi tweet se esko aise dhoya hai ki ab chatugiri karne par majboor ho ho gya ye 😁😂
— PerPendiCular (@RahulGa35742224) July 6, 2019
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
