Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

1st Test : पहली पारी में हुई बुरी हालत तो सोशल मीडिया पर कोहली का यूं उड़ा मजाक

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के सामने पहले टेस्ट की पहली पारी में संघर्ष करते हुए स्कोर खींचने का प्रयास जारी रखा हुआ है। न्यूजीलैंड ने पहले टाॅस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला लिया लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन करते हुए टीम को मुसीबत में ला दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 122 रन बनाकर 5 विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान विराट कोहली महज 2 रन बनाकर पवेलियन लाैट गए, जिसके बाद उनका सोशल मीडिया पर मजाक उड़ना शुरू हो गया।

वनडे सीरीज 3-0 से गंवाने के बाद उम्मीद थी कि भारतीय बल्लेबाज टेस्ट में वापसी करेंगे लेकिन रोहित शर्मा के बगैर टीम कुछ खास नहीं कर सकी। इस बार ओपनिंग करने के लिए मयंक अग्रवाल के साथ पृथ्वी शाॅ आए। शाॅ के पास खुद को साबित करने का माैका था लेकिन वो 16 रन बनाकर टिम साउदी की गेंद पर बोल्ड हो गए। वहीं मयंक ने 84 गेंदों में 34 रन बनाकर जरूर कीवी गेंदबाजों को परेशान करने का माैका बनाया लेकिन चेतेश्वर पुजारा व कोहली असफल हो गए।

मयंक ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। वहीं तीसरे नंबर पर आए पुजारा भी महज 11 रन बनाकर काइल जैमीसन के हाथों विकेट गंवा बैठे। कोहली ने भी जैमीसन के ओवर में विकेट गंवाया। वहीं हनुमा विहारी 7 रन बनाकर चलते बने। विहार को भी जैमीसन ने चलता किया। महज 101 रनों पर टेस्ट की नंबर वन टीम ढेर हो गई। अब क्रीज पर अजिंक्या रहाणे(38) व विकेटीपर रिषभ पंत(10) टिके हुए हैं। टीम को यूं बिखरता देख सोशल मीडिया पर कोहली का मजाक बनना शुरू हो गया।

देखें कोहली के आउट होने के बाद आए ऐसे कमेंट्स-

Story first published: Friday, February 21, 2020, 13:48 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+