Must See: विराट कोहली ने शेयर की अपनी लाइफ स्टोरी, दिल छू लेगी कहानी

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली... आज क्रिकेट की दुनिया के नए भगवान के रूप में देखे जा रहे हैं। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के शागिर्द और सहवाग और गांगुली को अपना गुरू मानने वाले कोहली ने मात्र 28 साल की उम्र में वो करिश्मा कर दिखाया है, जिसे कर पाना किसी के लिए भी आसान नहीं हैं।

जीवन में कोई भी चीज असंभव नहीं...

जीवन में कोई भी चीज असंभव नहीं.. इस सोच के साथ... जीवन में आगे बढ़ने वाले, टीम इंडिया के इस नायाब सितारे ने अपनी मेहनत, अपनी फिटनेस और अपने खेल से हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है।

दिल्लीवासी कोहली के लिए आसान नहीं था सफर

आईसीसी टी20 रैकिंग में नंबर वन पोजिशन हासिल करने वाले विराट कोहली की जर्नी आसान नहीं थी। एक बेहद ही साधारण परिवार में जन्में विराट कोहली ने क्रिकेट अपने पापा की अंगुली पकड़कर सीखा था। अपनी क्रिकेट का सारा श्रेय अपने पिता को देने वाले कोहली को उस वक्त अपने पिता के निधन के बारे में पता चला, जब वो रणजी मैच खेल रहे थे। घरवालों ने पिता की अंतिम इच्छा का मान रखते हुए कोहली को मैच के बाद उनके जाने की खबर दी थी।

पिता की दिली ख्वाहिश थी कि कोहली एक दिन भारत के लिए खेले

वो पिता की अंतिम यात्रा में मैच के बाद शामिल हुए थे, उनके पिता की दिली ख्वाहिश थी कि कोहली एक दिन भारत के लिए क्रिकेट खेले और देश का नाम रौशन करे और कोहली ने ऐसा कर दिखाया।

कोहली ने अपनी लाइफ जर्नी का एक वीडियो शेयर किया

अपनी हर जीत का क्रेडिट अपने पिता को देने वाले कोहली ने ट्विटर पर अपनी लाइफ जर्नी का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने पिता की कहानी बयां की है, तीन मिनट के इस वीडियो में कोहली की स्टोरी ये बताती है कि अगर आप अपने दिल की आवाज और मां-बाप के आशीर्वाद के साथ आगे बढ़ते हैं, तो आप कभी भटक नहीं सकते।

आप भी देखिए दिल छू लेना कोहली का ये वीडियो...

Story first published: Friday, February 3, 2017, 17:05 [IST]
Other articles published on Feb 3, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+