Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम इंडिया से मिली हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने छोड़ी कप्तानी

लंदन। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान एलिस्टर कुक ने अपना पद छोड़ दिया है। करीब चार साल तक एलिस्टर कुक इंग्लैंड के कप्तान रहे। अगस्त 2012 में एलिस्टर कुक को इंग्लैंड का कप्तान चुना गया था। कप्तानी छोड़ने के बाद एलिस्टर कुक ने कहा कि ये मेरे लिए सम्मान की बात थी कि मैंने इतने साल तक इंग्लैंड की टेस्ट टीम का नेतृत्व किया।

भारत से टेस्ट सीरीज हारने के बाद पद छोड़ने का था दबाव

एलिस्टर कुक ने कहा कि मेरा टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला काफी कठिन था लेकिन मैं जानता हूं कि ये एक अच्छा फैसला है। खास तौर से इस समय टीम के लिए ये फैसला लेने का सही समय था। एलिस्टर कुक ने रिकॉर्ड 59 टेस्ट में इंग्लैंड की टीम का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने 2013 और 2015 में इंग्लैंड में हुई एशेज सीरीज में शानदार जीत हासिल की। हालांकि हाल ही में इंग्लैंड की टेस्ट टीम भारत के दौरे पर आई थी जहां टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 4-0 करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद एलिस्टर कुक पर कप्तानी छोड़ने का दबाव बना और आखिरकार उन्होंने कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया।

एलिस्टर कुक ने कहा कि ये मेरे लिए कई वजहों से दुखद दिन है लेकिन मैं उन सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे कप्तान बनाने में सहयोग और समर्थन किया। सभी कोच, सहयोगी स्टाफ और इंग्लैंड के समर्थकों के साथ-साथ बार्मी-आर्मी का भी मैं शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने घर में ही नहीं बल्कि बाहर भी हमारा पूरा सहयोग किया। उन्होंने आगे कहा कि इंग्लैंड के लिए खेलना वाकई बहुत खास होता है और मैं चाहूंगा कि टीम के साथ टेस्ट खिलाड़ी के तौर पर जुड़ा रहूं। मैं इंग्लैंड के अगले कप्तान और टीम को हरसंभव सहयोग करूंगा। एलिस्टर कुक के इस्तीफे को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है। इसी के साथ बोर्ड अगले कप्तान के चुनाव को लेकर माथापच्ची शुरु कर दी है। एलिस्टर कुक ने इंग्लैंड के पिछले कप्तान के मुकाबले ज्यादा टेस्ट शतक लगाए। टेस्ट क्रिकेटर तौर पर उन्होंने अब तक 140 टेस्ट खेल कर 11057 रन बनाए हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+