For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हमारे पास फ्रंटलाइन गेंदबाज हैं, वाॅर्नर के खिलाफ रणनीति तैयार है : बाबर आजम

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने जा रही 3 नवंबर को तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने तैयारियां कर ली हैं। पाकिस्तान की कमान इस बार पहली बार बाबर आजम को साैंपी गई है। वहीं मुख्य कोच मिस्बाह उल हक ने भी अपने इरादे साफ जाहिर किए हैं कि वो कंगारूओं को टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि उनके लिए विरोधी टीम के ओपनर डेविड वाॅर्नर को रोकना मुश्किल होगा। लेकिन कप्तान बाबर का कहना है कि उन्होंने वाॅर्नर को रोकने के लिए तैयारी कर ली है।

सीरीज शुरू होने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए, आजम ने स्वीकार किया कि वार्नर सर्वश्रेष्ठ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में से एक हैं, जो एक बार चल पड़े तो फिर उन्हें रोकना मुश्किल है। हालांकि, युवा कप्तान ने दावा किया कि उनके फ्रंटलाइन गेंदबाज चुनौती के लिए तैयार हैं और उनके पास विरोधी टीम को पस्त करने की रणनीति है। बाबर ने पत्रकारों से कहा, "हमने डेविड वार्नर के लिए एक योजना तैयार की है। वह ऑस्ट्रेलिया के वास्तव में अच्छे बल्लेबाजों में से एक है। हमारे पास फ्रंटलाइन गेंदबाज हैं। हमारे पास डेविड के लिए रणनीति तैयार है। जाहिर है, एक बार जब वह लय में आते हैं तो रोकना आसान नहीं लेकिन हमारे पास सभी पहलुओं के लिए एक रणनीति है।"

वार्नर, हाल ही में हुई श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में शानदार फाॅर्म में दिखे, जिसमें उन्होंने 217 रन बनाते हुए तीनों मैचों में नाबाद रहकर लगातार तीन अर्धशतक लगाए। वाॅर्नर ने 100 *, 60 * और 57 * रन बनाए। श्रृंखला के दौरान, वह टी 20 क्रिकेट में कुल 2000 रन बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भी बने। 2019 में डेविड वार्नर ने अब तक कुल 22 पारियां खेली हैं जिसमें उन्होंने 70.75 की औसत से 1132 रन बनाए हैं। उन्होंने दो शतक भी जड़े हैं। उनका स्ट्राइक रेट 141.85 का रहा है।

Story first published: Saturday, November 2, 2019, 16:30 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+