कानपुर के ग्रीनपार्क में बने 5 कीर्तिमान, 29 साल का टूटा रिकॉर्ड
कानपुर। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस हार के बावजूद इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बने। पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इंदौर वनडे में कैसे वापसी की जाए।
कानपुर वनडे में टीम इंडिया की हार की 5 मुख्य वजहें
तकरीबन दो साल के बाद कानपुर के ग्रीनपार्क में खेले गये मैच में 29 साला पुराना रिकॉर्ड टूटा। ग्रीन पार्क में ना सिर्फ 29 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा बल्कि रोहति शर्मा के शानदार 150 रन की पारी ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये। दोनों ही टीमों की ओर से इस वनडे में सैकड़ा जड़ा गया। आइये डालते हैं उन पांच रिकॉर्ड पर नजर जो ग्रीन पार्क वनडे में टूटे।

रोहित शर्मा के नाम नया रिकॉर्ड
ग्रीन पार्क में रोहित शर्मा की शानदार 150 रनों की पारी कानपुर के स्टेडियम में किसी भी खिलाड़ी का सार्वाधिक स्कोर है। इससे पहले सलमान बट ने 129 रन बनाये थे।

पहली बार बना 300 से अधिक रन का स्कोर
ग्रीन पार्क में 29 साल में पहली बार किसी टीम ने 300 से अधिक रन का स्कोर बनाया। यही नहीं दोनों ही पारी में 300 से अधिक रन बनने का भी यह पहला मौका है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ 294 रन बनाये थे।

कुंबले की बराबरी की आर अश्विन ने
ग्रीनपार्क में आर अश्विन ने अपना 100वां वनडे खेलते हुए कैरियर में 140 विकेट का आंकड़ा छू लिया। इससे पहले 140 वनडे में कुंबले ने 140 विकेट लिये थे।

पिछली छह पारियों में डिविलियर्स ने लगयाा चौथा शतक
दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने पिछली छह पारियों में चौथा शतक जड़ा है। डिविलियर्स ने पिछली 10 पारियों में 7 से ज्यादा बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए सबसे बेहतरीन पारी
रोहित शर्मा और अजिंक्या रहाणे के बीच तीसरे विकेट के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 149 रनों की तीसरी सबसे बेहतरीन पारी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications