Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईसीसी रैंकिंग: हसी ने धोनी को पीछे छोड़ा

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ माइकल हसी ने वनडे रैंकिंग में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की नंबर वन की सीट छीन ली है. क़रीब एक साल से महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बने हुए थे. लेकिन सोमवार को जारी आईसीसी की नई रैंकिंग में माइकल हसी नंबर वन स्थान पर पहुँच गए हैं और धोनी दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं.

पाकिस्तान के ख़िलाफ़ एक दिवसीय सिरीज़ में माइकल हसी ने अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने 73.33 की औसत से 220 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ये सिरीज़ 5-0 से जीता.

रैंकिंग

इस प्रदर्शन की बदौलत माइकल हसी रैंकिंग में बल्लेबाज़ों की वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुँचे. महेंद्र सिंह धोनी ने भी बांग्लादेश में हुई त्रिकोणीय वनडे सिरीज़ में अच्छा प्रदर्शन किया था. माइकल हसी सितंबर 2006 में पहली बार वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुँचे थे.

महेंद्र सिंह धोनी के अलावा टॉप टेन में भारत के दो और खिलाड़ी हैं. सातवें नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जबकि वीरेंदर सहवाग नौवें नंबर पर हैं. सचिन तेंदुलकर ने बांग्लादेश में हुई त्रिकोणीय सिरीज़ में हिस्सा नहीं लिया था. इस सूची में युवराज सिंह 12वें और गौतम गंभीर 19वें नंबर पर हैं.

टीमों की वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है जबकि भारत दूसरे नंबर पर बना हुआ है. जबकि गेंदबाज़ों की रैंकिंग में डेनिएल वेटोरी शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+