क्या धोनी विराट कोहली को कोस रहे थे?
कानपुर। रविवार को वनडे की हार के बाद कप्तान धोनी ने जो बयान दिया है उसके काफी मतलब निकाले जा रहे हैं और कहना गलत ना होगा कि सारे मतलब धोनी के खिलाफ ही हैं।
तो सच में मिस्टर फिनिशर अब फिनिश हो गये हैं?
क्या सच में धोनी की कप्तानी में नहीं खेल पा रही है टीम इंडिया?
मालूम हो कि हार के बाद धोनी ने कहा है कि 36 से 40वें के ओवर के दौरान धीमी बल्लेबाजी हार की बड़ी वजह रही, इन ओवरों में विराट कोहली और रोहित शर्मा बैटिंग कर रहे थे, अब रोहित शर्मा ने तो शानदार 150 रन बनाये थे ऐसे में क्या धोनी का इशारा विराट कोहली की ओर था? जिन्होंने आशा के अनुरूप खेल नहीं दिखाया है।
गौरतलब है कि कानपुर के ग्रीनपार्क में 304 रन की पीछा करते हुए भारतीय टीम ने एक समय दो विकेट पर 195 रन बना लिए थे लेकिन इसके बाद उतरे बल्लेबाज रन नहीं बना पाए, मिडील आर्डर पूरी तरह से प्लॉप रहा तो वहीं कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी अंतिम ओवर में 31 रन बनाकर आउट हो गए और भारत 5 रन से मैच जीतते-जीतते हार गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
