पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर जहीर अब्बास बने ICC के अध्यक्ष
बेंगलुरू। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है। आईसीसी की तीन दिन चली काउंसिल की बैठक में जहीर के नाम पर मुहर लगायी गयी। गौरतलब है कि वर्तमान अध्यक्ष एन श्रीनिवासन का कार्यकाल खत्म गया था जिसके बाद जहीर अब्बास को नया अध्यक्ष बनाया गया।
वहीं आईसीसी का अध्यक्ष चुने जाने पर जहीर अब्बास ने कहा कि इस महान खेल की कार्यकारी समिति का अध्यक्ष चुने जाने पर मैं खुद को गौरान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाता हूं मैं इस जिम्मेदारी की पूरी लगन से निभाने का प्रयास करुंगा और इस खेल के विकास के सभी संभव प्रयास करुंगा।
उधर जहीर अब्बास को नया आईसीसी अध्यक्ष चुने जाने पर निवर्तमान अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जहीर एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस खेल को बहुत ही कुशलता और बेहतरीन क्षमता के साथ खेला है, वह इस खेल के सच्चे उद्घोषक हैं।
जहीर अब्बास ने कुल 78 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 5062 रन बनाये हैं जबकि 62 वनडे मैचों में उन्होंने कुल 2572 रन अपने नाम किये हैं। यही नहीं उन्होंने 14 टेस्ट व 13 वनडे मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी भी की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
