Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

परिणीति चोपड़ा के ट्वीट पर क्लीन बोल्ड हुए बॉलीवुड के चहीते हार्दिक पांड्या, किया दिलचस्प कॉमेंट

नई दिल्ली। एक बार फिर से क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बीच लव अफेयर्स की चर्चा सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। दरअसल हार्दिक पांड्या के दिल में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को लेकर कुछ चल रहा है जिसे उन्होंने ट्वीटर के जरिए बयां करने की कोशिश की है।

सबसे अद्भुत साथी के साथ बेहतरीन यात्रा

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या मौजूदा समय में टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंरों में से एक हैं। वहीं परिणीति की बॉलीवुड की युवा अभिनेत्रियों में अच्छा खासा मुकाम रखती हैं। परिणीति ने हाल ही में एक खूबसूरत साइकिल की फोटो ट्विटर पर पोस्ट की जसमें उन्होंने एक रहस्यमयी कैप्शन दिया, "सबसे अद्भुत साथी के साथ बेहतरीन यात्रा। लव हवाओं में।"

लगता है यह अगला बॉलीवुड और क्रिकेट लिंक है

इसका जवाब देते हुए पांड्या ने अंदाजा लगाया कि ट्वीट किया- क्या मैं अनुमान लगा सकता हूं? लगता है यह अगला बॉलीवुड और क्रिकेट लिंक है, वैसे फोटो अच्छी खींची है।

इसका क्लू फोटो में ही है

परिणीति ने भी बड़े ही दिलचस्प अंदाज में पांड्या को रिप्लाई किया और लिखा, "हो सकता है, नहीं भी हो सकता। इसका क्लू फोटो में ही है।"

बॉलीवुड स्टार्स पांड्या के मुरीद हैं

आपको बता दें कि बॉलीवुड स्टार्स पांड्या के मुरीद हैं। साल 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेली थी। इसके बाद बॉलीवुड के कई एक्टर-एक्ट्रेसेस उनकी जमकर तारीफ की थी।

खेल पर ध्यान दे भाई

दोनों के इस हिंट देने वाली लव स्टोरी पर अब लोगों भी जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा लड़का हिरोइन पर लट्टू हो चुका है, खेल पर ध्यान दे भाई। इस तरह कोई लोगों ने इन दोनों के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+