मोहम्मद शमी को पत्नी हसीन जहां से जान का खतरा, पुलिस से मांगी सुरक्षा
नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर से तूल पकड़ता नजर आ रहा है। लंबे समय से चल रहे इस विवाद ने फिर से सुर्खियोंं में जगह बनाई है।

हत्या की साजिश का आरोप:
आए दिन दोनों एकदूसरे के खिलाफ आरोप लगाते रहते हैं। ताजा मामला मोहम्मद शमी की तरफ से है।टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दावा किया है कि उन्हें उनकी पत्नी की ओर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।इतना ही नहीं उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार से विशेष सुरक्षा की मांग की है। शमी का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के चलते वह राज्य सरकार से उनकी सुरक्षा में गनर की तैनाती चाहते हैं।

लंबे समय से दूरियां:
मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच आपसी रिश्तों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। विवाद के बाद से दोनों एक दूसरे से अलग ही रहते हैं।गौरतलब है कि हसीन जहां ने व्हॉट्सअप स्क्रीन शॉट के साथ हसीन जहां ने अपने पति शमी पर दूसरी लड़कियों के साथ नाजायज संबंध होने का आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पति पर मैच फिक्स करने का भी आरोप लगाया था।

बीसीसीआई की जांच में शमी पर आरोप गलत:
बीसीसीआई की जांच में ये साबित नहीं हो सका और हसीन जहां के फिक्सिंग से जुड़े आरोप गलत निकले। हसीन जहां ने अपने और बेटी के खर्चे के लिए शमी से हर महीने 10 लाख रुपये देने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने नकार दिया था। कोर्ट ने मोहम्मद शमी को बेटी की परवरिश के लिए हसीन जहां को हर महीने 80 हजार रुपये देने का आदेश दिया था।

2014 में दोनों ने की थी शादी:
अमरोहा के गांव सहसपुर निवासी क्रिकेटर मोहम्मद शमी की शादी कोलकाता की हसीन जहां के साथ साल 2014 में हुई थी। हसीन के आरोप लगाने के बाद शमी का क्रिकेट करियर भी खतरे में पड़ा गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
