INDvsWI: कोहली ने दिया संकेत, पहले टेस्ट में कितने गेंदबाजों के साथ उतरेगा भारत
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार (22 अगस्त) से अपने कैरेबियाई टेस्ट अभियान के साथ ही आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपिनयशिप की भी शुरुआत कर रही है। विंडीज टूर पर पहले ही टी20 और वनडे सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैच में चुनौतीपूर्ण हालात हो सकते हैं। पिच और परिस्थितियों के लिहाज से कप्तान विराट कोहली के सामने सही टीम संयोजन चुनने की भी चुनौती है। इसी बीच भारतीय कप्तान ने मैच से पहले इस बात की इशारा क्या है कि वे गेंदबाजी में किस तरह के संयोजन के साथ उतर सकते हैं।

कोहली ने किया टीम संयोजन पर इशारा-
भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार (22 अगस्त) से अपने कैरेबियाई टेस्ट अभियान के साथ ही आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपिनयशिप की भी शुरुआत कर रही है। विंडीज टूर पर पहले ही टी20 और वनडे सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैच में चुनौतीपूर्ण हालात हो सकते हैं। पिच और परिस्थितियों के लिहाज से कप्तान विराट कोहली के सामने सही टीम संयोजन चुनने की भी चुनौती है। इसी बीच भारतीय कप्तान ने मैच से पहले इस बात की इशारा क्या है कि वे गेंदबाजी में किस तरह के संयोजन के साथ उतर सकते हैं।

ओपनिंग बल्लेबाजी पर भी किया खुलासा-
आपको बता दें कि टेस्ट मैचों में विराट कोहली की रणनीति पांच गेंदबाजों के साथ उतरने को लेकर रही है। टेस्ट क्रिकेट का एक लोकप्रिय नियम यह माना जाता है कि 20 विकेट लीजिए और मैच जीत जाइए। यह बिना गेंदबाजों के कमाल के संभव नहीं है। इतना ही नहीं, कोहली ने इस बात की ओर भी इशारा कर दिया है इस सीरीज में टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज कौन होंगे। कोहली ने ओपनिंग जोड़ी के लिए मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल पर भरोसा जताया है।
ये हैं वो 6 भारतीय क्रिकेटर, जो विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बना सकते हैं शानदार रिकॉर्ड

60 अंको का होगा प्रत्येक मैच-
कोहली ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा- 'ओपनिंग जोड़ीं के तौर पर हमने केवल दो ही ओपनर्स को चुना है, इसलिए उनको चार पारियों में खिलाने का इरादा है जिससे की उनको अपने आपको साबित करने का मौका मिल सके। मयंक ने काफी अच्छा किया है और राहुल भी पहले अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं, वह एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट में भी अपना असर कायम करने की ओर देख रहे हैं।' बता दें कि यह टेस्ट सीरीज दो मैचों की है जिसमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नियमों के मुताबिक प्रत्येक मैच जीत पर 60 अंक दिए जाएंगे। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी अंतिम टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी ही धरती पर खेली थी जिसमें टीम इंडिया ने 2-1 से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
