ट्वेंटी-20 विश्व कप: कीवी टीम की श्रीलंका पर रोमांचक जीत

By Staff

स्थानीय प्रोविडेंस स्टेडियम में शुक्रवार को 136 रनों का पीछा कर रही न्यूजीलैंड की टीम को ब्रेंडन मैक्लम के रूप में पहला झटका उस समय लगा जब उसका खाता भी नहीं खुला था। इसके बाद वह जेसी राइडर के 42 रनों की बदौलत मैच में वापसी कर सकी।

वैसे इस मैच के असल हीरो रहे नाथन मैक्लम। बड़े भाई ब्रेंडन के शून्य के स्कोर पर पेवेलियन लौटने के बाद नाथन ही कीवी टीम की जीत के सूत्रधार बने। आखिरी ओर में न्यूजीलैंड को जीत के 10 रनों की जरूरत थी। कीवी टीम को एक ओवर में 10 रन लसिथ मलिंगा के गेंदों पर बनाने थे लेकिन नाथन मैक्लम ने इसे आसान बना दिया। कीवी टीम एक गेंद शेष रहते ही मैच दो विकेट से जीत गई। नाथन ने 6 गेंदों पर 16 रन बनाए।

इससे पहले बड़े नामों से सजी श्रीलंका ने 20 ओवरों में छह विकेट पर 135 रन बनाए। माहेला जयवर्धने ने शानदार 81 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 51 गेंदों का सामना किया और आठ चौके व दो छक्के जड़े। मैच में एक विकेट चटकाने और बल्ले से कमाल दिखाने वाले नाथन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Saturday, May 1, 2010, 8:51 [IST]
Other articles published on May 1, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+