विराट और रोहित को लेकर ब्रायन लारा ने दिया बड़ा बयान, विंडीज को दी नसीहत
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिला दी। वेस्टइंडीज के 323 से विशाल लक्ष्य को भारत ने आसानी से हासिल कर लिया। भारत ने अपने कप्तान विराट कोहली (140) और ओपनर रोहित शर्मा (152*) की आतिशी सेंचुरी की बदौलत वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 47 गेंद बाकी रहते 323 का टारगेट हासिल किया।
रोहित और विराट की इस पारी के बाद वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने दोनों खिलाड़ियों की तारीफों के पुल बांधे हैं।
लारा ने कहा कि बैटिंग के बाद कैरेबियाई खिलाड़ियों को लगा होगा कि 322 का स्कोर कम नहीं है। इससे भारतीय टीम पर दबाव बनाया जा सकता है लेकिन वेस्टइंडीज की तरफ से कोई भी बल्लेबाज अच्छा खेलने के बाद भी टिका नहीं मेरा मानना है कि उस बल्लेबाज को क्रीज पर रुके रहना चाहिए था।लारा का मानना है कि हेटमेयर और कीरेन पॉवेल को क्रीज पर टिके रहना चाहिए था।
विंडीज को सुधार की जरूरत :
लारा के मुताबिक वेस्ट इंडीज को यह पता चल गया होगा कि भारत की टीम उनसे कितनी बेहतर है। ब्रायन ने कहा, 'दूसरे वनडे में वेस्ट इंडीज को अपनी बैटिंग और बोलिंग दोनों में ही सुधार करना होगा। विशाखापत्तनम में हो सकता है कि ऐसी पिच न मिले जहां पर 350 रन बने। हालांकि उन्हें रन बनाने के हर मौके का फायदा उठाना होगा और ऐसा स्कोर बोर्ड पर टांगना होगा जिससे भारत को चैलेंज दिया जा सका।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
