Highlights: एंडरसन और बिलिंग्स के कमाल से घर में जीती दिल्ली
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने पॉवर प्ले तक सधी हुई बैटिंग की। पॉवर प्ले के निर्धारित 6 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 49 रन बनाए। दिल्ली को पहला झटका संजू सैमसन के रूप में लगा। पिछले मैच में आईपीएल के 10वें सीजन का अब तक का इकलौता शतक लगाने वाले संजू सैमनसन 18 गेंदों में 19 रन ही बना सके। सैमसन के साथ ओपनिंग के लिए आए सैम बिलिंग्स ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए 40 गेंदों में 55 रन बनाए। अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान बिलिंग्स ने 9 चौके लगाए। हालांकि फिफ्टी मारने के बाद बिलिंग्स ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। बिलिंग्स को स्पिनर अक्षर पटेल ने डेविड मिलर के हाथों कैच लपकवाया। जिसके बाद क्रीज पर करुन नायर खाते खोले बिना पवेलियन लौट गए।

चला कमिंस का जादू
189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब ने तीन विकेट 31 रन के स्कोर पर खो दिए। पंजाब का पहला विकेट मनन वोहरा के रूप में गिरा। वोहरा को नदीम ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। दूसरा विकेट तेज खेल रहे हाशिम अमला के रूप में गिरा। अमला को क्रिस मोरिस ने सैम बिलिंग्स के हाथो कैच लपकवाया। अमला के बाद बैटिंग करने आए विकेट कीपर वृद्धिमान साहा नदीम का दूसरा शिकार बने। साहा को नदीम ने कप्तान जहीर खान के हाथों कैच लपकवाया। साहा के बाद बैटिंग करने आए इयोन मॉर्गन भी कुछ कमाल नहीं दिखा सके और 20 गेदों में 22 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार हुए।

कप्तान मैक्सवेल नहीं कर पाए 'वेल'
कमिंस के बाद बैटिंग करने आए कप्तान मैक्सवेल बिना खाता खोले अमित मिश्रा का शिकार बने। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा रन अक्षर पटेल ने बनाए। अक्षर ने 29 गेदों में 44 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान अक्षर ने 1 चौका व 3 छक्के लगाए। अक्षर पारी का अंतिम शिकार बने। उन्हें क्रिस मोरिश ने बोल्ड किया। अक्षर ने 44 रन की पारी खेली जोकि आईपीएल में उनका सर्वाधिक स्कोर है। दिल्ली की तरफ से क्रिस मोरिश ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। शहबाज नदीम औऱ पैट कमिस ने दो-दो विकट लिए। अमित मिश्रा और कोरी एंडरसन को एक-एक विकेट मिला।

नहीं चला ऋषभ का बल्ला
अय्यर को मोहित शर्मा ने इयॉन मोर्गन के हाथों कैच लपकवाया। अय्यर के बाद बैटिंग करने आए विकेट कीपर ऋषभ पंत भी कुछ कमाल नहीं कर पाए और 15 रनों के निजी स्कोर पर वरुन एरोन की बॉल पर मोर्गन को कैच लपकवा बैठे। जिसके बाद क्रिस मोरिश को संदीप शर्मा ने 16 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा।

एंडरसन की आंधी में उड़ी पंजाब
हालांकि विस्पोटक पारी के लिए पहचाने जाने वाले कोरी एंडरसन ने अंत में जबरदस्त बैटिंग का नमूना पेश किया। एंडरसन ने 22 गेंदों में 39 रन बनाए। एंडरसन का साथ दिया पैट कमिंस ने, कमिंस ने 6 गेंदों में 12 रनों की तेज पारी खेली। पंजाब की तरफ से सबसे महंगे बॉलर रहे वरुन एरोन, हालांकि एरोन ने सर्वाधिक दो विकेट भी झटके लेकिन एपने चार ओवर के स्पेल में उन्होंने 45 रन खर्च किए। एरोन के अलावा संदीप शर्मा, मोहित शर्मा, अक्षर पटेल और केसी करिअप्पा ने एक-एक विकेट झटका।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
