Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विंडीज दौरे पर जाएंगे विराट कोहली, टीम के चयन में निभाएंगे 'बड़ी भूमिका'

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के हालिया वर्षों में जितना साल 2019 का वेस्टइंडीज दौरा चर्चित रहा है उतना कोई भी दौरा नहीं रहा है। इसके दो कारण है- धोनी का संन्यास और विराट बनाम रोहित के मुद्दे। ये दोनों ही मुद्दे अब सुलझते हुए दिखाई दे रहे हैं। धोनी ने जहां खुद को इस सीरीज से फिलहाल अलग कर लिया है तो वहीं दूसरी ओर अभी उन्होंने संन्यास लेने का इरादा भी त्याग दिया है। वहीं, रोहित-विराट को अलग प्रारूपों में क्रिकेट का कप्तान बनाने के बीच एक बड़ी खबर सामने यह आ रही है कि कोहली ही इस दौरे पर तीनों प्रारूपों में कप्तान होंगे।

एक और ताजा जानकारी के मुताबिक विराट कोहली रविवार को चयनकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस बैठक में वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम चुनी जानी है। इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली ने पूरे वेस्टइंडीज दौरे के लिए खुद को उपलब्ध घोषित कर दिया है। भारत वेस्टइंडीज में तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा। यह दौरा 3 अगस्त से शुरू हो रहा है। बता दें कि विश्व कप अभियान की समाप्ति के बाद अब टीम इंडिया की नजरें अगस्त से शुरू होने जा रहे वेस्टइंडीज दौरे पर लगी हुई हैं।

यह दौरा 3 अगस्त से शुरू हो जाएगा जहां पर भारत को टी-20 सीरीज के अलावा 3 मैचों की वनडे मैच सीरीज भी खेलनी है। इसके बाद सबसे अंत में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। अब तक माना जा रहा था कि भारतीय टीम प्रबंधन विराट कोहली को इस दौरे पर शुरुआती मैचों के लिए आराम देकर केवल टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए भेज सकता है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है।

केवल जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी को आराम देने के लिए विचार किया जा सकता है। भारत को आगे भी काफी क्रिकेट खेलनी है। ऐसे में बुमराह को आराम दिया जाना तर्कसंगत लग रहा है। बुमराह विश्व कप में भी भारतीय के सर्वाधिक विकेट टेकर गेंदबाज रहे थे। उन्होंने 18 विकेट लिए थे।

Story first published: Saturday, July 20, 2019, 18:52 [IST]
Other articles published on Jul 20, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+