एशियाड: सेमीफाइनल में सानिया हारीं, कांस्य मिला
क्वांगचो (चीन)। भारत की नंबर वन टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा एशियाई खेलों में महिला एकल मुकाबलों के सेमीफाइनल में हार गई हैं। उन्हें उज्बेकिस्तान की अगकुल अमानमुरादोवा ने हराया। वही भारत के सोमदेव देववर्मन पुरुष युगल मुकाबलों में अपने जोड़ीदार सनम सिंह के साथ फाइनल में पहुंच गए हैं।
रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सानिया को उजबेकिस्तान की अगकुल अमानमुरादोवा ने तीन सेटों तक चले मुकाबले के बाद 6-7, 6-3, 6-4 से पराजित किया। सानिया और अगकुल का मुकाबला एक घंटा 14 मिनट तक चला। इस तरह सानिया को अब कांस्य पदक से संतोष करना होगा।
उधर सेमीफाइनल मुकाबले में सनम और सोमदेव की जोड़ी ने दक्षिण कोरिया के सूंग जेई चो और ह्वेन जून किम की जोड़ी को 6-3, 7-5 से पराजित किया। यह मुकाबला एक घंटा 18 मिनट चला। पुरुष युगल के फाइनल में सोमदेव और सनम का सामना चीन के एम. गांग और जेड. ली की जोड़ी से होगा। इस जोड़ी ने रविवार को ही चीनी ताइपे के ची. येई और एच. ली की जोड़ी को 6-4, 7-6 से हराया।
सोम के लिए यह दोहरी सफलता है। वह एकल मुकाबलों के सेमीफाइनल में भी पहुंच गए हैं। कांस्य जीतने वाली पुरुष टीम के सदस्य करण रस्तोगी को हालांकि इस वर्ग में हार का सामना करना पड़ा है।
राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले सोमदेव ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन के झी. झियांग को एक घंटे 51 मिनट में 6-4, 6-4 से पराजित किया। सोमदेव एशियाई खेलों में दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं। सेमीफाइनल में सोमदेव का सामना जापान के तातसुमा इतो से होगा। चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इतो ने रविवार को खेले गए एक अन्य क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड को दानाई उदोमचोक को 6-4, 6-1 से हराया।
एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में रस्तोगी को हालांकि उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। वह यह मुकाबला 2-6, 6-4, 5-7 से हार गए। यह मुकाबला दो घंटे छह मिनट तक चला।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications