अगर धोनी प्रदर्शन नहीं करते हैं तो हमारे पास 2019 वर्ल्ड कप के लिए विकल्प है मौजूद - BCCI

By Amit

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2019 वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं इस पर अभी भी संशय बरकरार है। बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने संकेत दे दिया है कि अगर धोनी आने वाले मैचों में लगातार प्रदर्शन करते रहे तभी उनको वर्ल्ड कप के लिए चुना जा सकता है। हालांकि धोनी को श्रीलंका दौरे पांच वनडे और एक टी20 के लिए चुना लिया गया है।

धोनी के सेलेक्शन की चर्चा को लेकर प्रसाद ने कहा, 'सभी खिलाड़ियों के बारे में चर्चा हुई है, ना कि सिर्फ धोनी के बारे में। जब हम किसी संगठन की बात करते हैं तो हमे सभी पर चर्चा करनी होती है'। धोनी के 2019 का वर्ल्ड कप खेलने की संभावनाओं को लेकर उन्होंने कहा, "हम देखेंगे, हम देखेंगे। वे (धोनी) एक दिग्गज हैं तो हम ऐसा नहीं करना चाहते लेकिन हमारे पास प्‍लान है।

प्रसाद के इस संकेत से जाहिर होता है कि उनके पास धोनी के अलावा अगर प्लान-बी है तो वो है, ऋषभ पंत। जिन्होंने दक्षिण अफ्रिका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि धोनी के खेलने के लेकर या उनकी जगह किसे लिया जाएगा, प्रसाद ने इसको लेकर साफ कर दिया है कि जल्द ही अगले कुछ महीनों में फैसला लिया जा सकता है। प्रसाद के अनुसार अगले कुछ महीनों में टीम में बहुत बदलाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि 2019 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए एक 26 सदस्यों की बेस टीम बनाई जाएगी।

प्रसाद ने कहा की खासकर चैंपियंस ट्रॉफी के बाद हमे लगा कि अब और मजबूत होना होगा। स्कील लेवल में हमारी टीम दुनिया की नंबर वन टीम है और जब फिटनेस की बात आती है तो हमे लगता है अभी इस पर और काम करने की जरूरत है।

Story first published: Tuesday, August 15, 2017, 1:29 [IST]
Other articles published on Aug 15, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+