निधी अग्रवाल नहीं, बल्कि इस बाॅलीवुड एक्ट्रेस को डेट रहे हैं केएल राहुल, खुद शेयर की तस्वीर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर केएल राहुल मैदान में बल्ले से रन बनाकर सुर्खियां तो बटोरते हैं, लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में आ जाते हैं। राहुल का नाम कई खूबसूरत लड़कियों के साथ जोड़ा जा चुका है। पिछले कुछ महीने पहले राहुल के चर्चे बाॅलीवुड एक्ट्रेस निधी अग्रवाल के साथ थे। हालांकि निधी ने इन सब बातों को अफवाह बताया। लेकिन अब राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिससे अटकलें लगीं कि वो निधी को नहीं बल्कि बाॅलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं।

शेयर की ये तस्वीर
कप्तान विराट कोहली, युवराज सिंह, हरभजन सिहं और जहीर खान पहले से ही बाॅलीवुड हीरोइनों पर दिल हार चुके हैं। अब इस कड़ी में राहुल का नाम अथिया शेट्टी के साथ जुड़ता दिख रहा है। राहुल ने अथिया के साथ एक तस्वीर शेयर की। फोटो में राहुल पुराने जमाने के टेलीफोन का रिसीवर पकड़े हुए है जबकि अभिनेत्री तस्वीर के लिए मुस्कुरा रही है। राहुल ने फोटो शेयर कर लिखा- हैलो, देवी प्रसाद।

सुनील शेट्टी की बेटी हैं अथिया
दोनों कई बार दिखे एक साथ अथिया शेट्टी एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी है। खबरों की माने तो राहुल और आथिया एक दूसरे के साथ घूमने जाते रहते हैं। उन्होंने इस साल फरवरी से थोड़ा पहले डेटिंग शुरू कर दी थी और चीजें काफी सीरियस हैं। हालांकि अब तक ये दोनों अपने कथित रिलेशनशिप से इनकार करते रहे हैं। लेकिन इन दोनों को कई इवेंट्स, डेट और डिनर पर एक साथ देखा जाना काफी कुछ बयां करता है।

हाल ही में डिनर करते आए नजर
अथिया शेट्टी और राहुल को अक्टूबर महीने डिनर करते देखा गया था। दोनों की तब एक साथ कुछ तस्वीरें सामने आईं थी। जहां एक तरफ काले रंग के ब्लेजर और सफेद क्रॉप टॉप में अथिया खूबसूरत लग रही हैं वहीं कूल लुक में दिखे। व्हाइट टी-शर्ट के साथ उन्होंने डेनिम जैकेट कैरी की थी। ध्यान देने वाली बात है कि ये दोनों सितारे एक ही कार में नजर आए। हालांकि दोनों अफेयर की खबरों को नकार चुके हैं लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की खबरें जोरों पर हैं। माैजूदा समय में अथिया शेट्टी की बात करें तो उन्होंने सूरज पंचोली के साथ फिल्म 'हीरो' से 2015 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब तक अथिया बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई हैं। भले ही अथिया की एक के बाद एक हिट फिल्म नहीं आ रही हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की संख्या कम नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
