Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बेंगलुरू टी-20 :जब रैना के छक्के से जख्मी हुआ 6 साल का बच्चा, स्टेडियम से पहुंचा अस्पताल

बेंगलुरु। टीम इंडिया ने बुधवार रात को शानदार खेल दिखाते हुए यहां के चेन्नास्वामी स्टेडियम में अंग्रेजों का बुरी तरह हरा दिया और सीरीज अपने नाम कर ली लेकिन जहां इस जीत का जश्न पूरा भारत मना रहा है वहीं दूसरी ओर इस मैच के एक पल ने किसी के परिवार को बुरी तरह से भयभीत कर दिया था।

रैना के छक्के से जख्मी हुआ 6 साल का बच्चा

दरअसल इस मैच के दौरान टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना के एक छक्के ने दर्शक दीर्घा में बैठे में एक 6 साल के बच्चे को जख्मी कर दिया। रैना का एक सिक्स बच्चे की बायीं जांघ में आकर लगा। उसे तुरंत मेडिकल सेंटर ले जाया गया, हालांकि बच्चे की चोट मामूली थी, जिसका उपचार किया गया लेकिन दवा लगने के बाद भी वो बच्चा घर नहीं गया बल्कि वापस स्टेडियम आया और उसने पूरा मैच देखा।

चोट लगने के बावजूद बच्चे ने मैच देखने की इच्छा जाहिर की

जिस बच्चे को चोट लगी थी उसका नाम सतीश है, उस बच्चे का इलाज करने वाले डॉक्टर सतीश चांडी ने मीडिया को बताया कि बॉल लगने के बाद उसे काफी दर्द होने लगा था जिसके बाद उसे स्टेडियम के मेडिकल सेंटर ले आया गया था, हमने उसका इलाज करने के बाद कहा कि अब तुम घर जाकर आराम करो तो उसने कहा कि वो मैच देखना चाहता है, जिसे हमने मान लिया क्योंकि उसकी चोट गंभीर नहीं थी, हालांकि ये और गंभीर हो सकती थी अगर बॉल उसकी गर्दन, सिर या आंखों पर लगती लेकिन ईश्वर की कृपा से ऐसा कुछ नहीं हुआ।

टी-20 करियर का चौथा अर्धशतक

गौरतलब है कि इस टी-20 मुकाबले में सुरेश रैना ने अपने टी-20 करियर का चौथा अर्धशतक बनाया, उन्होंने 45 बॉल पर 63 रन जड़े जिसमें दो चौके और 5 सिक्स शामिल हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+