गिलक्रिस्ट ने तेंदुलकर पर निशाना साधा
सिडनी, 24 अक्तूबर: आस्ट्रेलिया के पूर्व उप कप्तान व विकेट कीपर एडम गिलक्रिस्ट ने भारतीय बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पर निशाना साधा है। गिलक्रिस्ट ने सिडनी टेस्ट मैच के दौरान नस्लीय टिप्पणी को लेकर उठे विवाद में सचिन की ईमानदारी पर सवाल उठाया है। यह सवाल गिलक्रिस्ट ने अपनी आत्मकथा 'ट्र कलर्स माई लाइफ' में उठाया है।
उनकी इस आत्मकथा का विमोचन अगले सप्ताह होगा। क्रिकेट से संन्यास ले चुके गिलक्रिस्ट ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सबसे बड़ा अंतर यह था कि उनके पूर्व के क्रिकेट साथी सारे विवादों को मैदान पर ही छोड़ देते थे जबकि तेंदुलकर और हरभजन सिंह सहित विरोधी टीम के कई सदस्यों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को अपमानित करने की कोशिश की।
गिलक्रिस्ट ने आश्चर्यजनक रूप से तेंदुलकर के साथ विवादों का खुलासा किया है और कहा कि भारत को हराने के बाद उन्हें चेंजिंग रूम में हाथ मिलाने में काफी मुश्किलें आईं।
सिर्फ सचिन ही नहीं बल्कि नस्लभेदी टिप्पणी के आरोपी हरभजन पर भी गिलक्रिस्ट ने हमला बोला और इस मामले से निपटने को लेकर भारत और आस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड की आलोचना खुल कर की है।
गिलक्रिस्ट की इस किताब को क्रिकेट को लेकर तमाम कयास लगाये जा रहे हैं। सभी को उनकी आत्मकथा का बेसब्री से इंतजार है।
-क्या आप मानते हैं सचिन ने झूठी गवाही दी है?
-अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दें...

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications